Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maharashtra: MSRTC की बसों में महिलाओं को यात्रा करने पर 50 फीसदी की छूट, आज से लागू यह हुई सुविधा

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Fri, 17 Mar 2023 10:36 AM (IST)

    महाराष्ट्र में MSRTC(महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम) की बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं को टिकट में 50 फीसदी की रियायत मिलेगी। राज्य में सभी महिलाओं के लिए यह सुविधा 17 मार्च (आज) से लागू हो गई है। (फाइल फोटो)

    Hero Image
    MSRTC की बसों में महिलाओं को यात्रा करने पर 50 फीसदी की छूट, आज से लागू यह हुई सुविधा

    मुंबई,पीटीआई। महाराष्ट्र में MSRTC(महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम) की बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं को टिकट में 50 फीसदी की रियायत मिलेगी। राज्य में सभी महिलाओं के लिए यह सुविधा 17 मार्च (आज) से लागू हो गई है। इस सुविधा के तहत महाराष्ट्र की महिलाएं बस से जहां भी यात्री करेंगी। वहां उनको उस तय यात्रा के किराए में 50 प्रतिशत की राहत मिलेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MSRTC ने प्रेस रिलीज जारी कर दी सूचना

    एमएसआरटीसी ने शुक्रवार सुबह एक प्रेस रिलीज जारी की। जिसमें उन्होंने कहा कि राज्य की सभी महिलाओं को बसों में यात्रा के लिए 50 प्रतिशत के लाभ को 'महिला सम्मान योजना' के तहत दिया जाएगा। तो वहीं उन्होंने यह भी बताया को महिलाओं को यह लाभ देने के लिए राज्य की सरकार एमएसआरटीसी को रियायत राशि की प्रतिपूर्ति करेगी।

    देवेंद्र फडणवीस ने बजट में रियायत की घोषणी की थी

    गौरतलब है कि 9 मार्च को राज्य के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 2023-24 के लिए राज्य का बजट पेश किया था। जिसमें उन्होंने सार्वजनिक परिवहन निकाय की बसों में सभी महिला यात्रियों को 50 प्रतिशत रियायत देने की घोषणा की थी। इसी के आधार पर सभी महिलाएं 17 मार्च से बसों में 50 प्रतिशत की रियायत पर यात्रा कर सकेंगी।

    50 लाख से अधिक यात्री रोजाना करते हैं सफर

    महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के बेड़े में 15,000 से अधिक बसें हैं और प्रतिदिन 50 लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं। निगम द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि अब एमएसआरटीसी विभिन्न सामाजिक समूहों को टिकटों पर 33 प्रतिशत से 100 प्रतिशत रियायत प्रदान करता है। MSRTC के अधिकारियों ने कहा कि यह निर्धारित करना मुश्किल होगा कि इस योजना से कितनी महिलाओं को लाभ होगा क्योंकि वे पहले लिंग से जुड़े टिकट जारी नहीं कर रही थीं।

    यह भी पढे़ं- Karnataka: सड़क दुर्घटना में साध्वी निरंजन ज्योति हुईं घायल, राष्ट्रीय राजमार्ग 50 पर इनोवा से टकराई ट्रक

    वरिष्ठ नागरिकों को MSRTC बसों में मिली 100% छूट

    निगम के अधिकारी ने कहा कि एमएसआरटीसी को उम्मीद है कि महिला यात्रियों की संख्या उसके कुल बस उपयोगकर्ताओं में से 35-40 प्रतिशत के दायरे में होगी। बता दें कि भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर, महाराष्ट्र सरकार ने 75 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों को 100 प्रतिशत रियायत और 65 से 74 वर्ष की आयु के यात्रियों को सभी प्रकार की MSRTC बसों में 50 प्रतिशत रियायत की घोषणा की थी।

    यह भी पढे़ं- बॉम्बे क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, ड्रग्स कारोबार में शामिल दो लोग गिरफ्तार; 8 करोड़ का मादक पदार्थ बरामद