Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला की कोख में पल रहे बच्चे के पेट में मिला बच्चा, सोनोग्राफी देख डॉक्टर्स रह गए हैरान

    Updated: Wed, 29 Jan 2025 04:03 PM (IST)

    यह मामला तब सामने आया जब तीन दिन पहले बुलढाणा जिला अस्पताल में सोनोग्राफी के लिए एक प्रेग्नेंट महिला आई। इसके बाद जब डॉक्टर ने महिला की सोनोग्राफी की तो बच्चे के गर्भ में भ्रूण साफ दिखाई दे रहा था। महिला 35 महीने की प्रेग्नेंट थीं। बताया जा रहा है अस्पताल में महिला की सोनोग्राफी के दौरान डॉक्टरों को उसकी स्थिति के बारे में पता चला।

    Hero Image
    महिला के पेट में पल रहे बच्चे के पेट में बच्चा (फाइल फोटो)

    पीटीआई, बुलढाना। महाराष्ट्र के बुलढाना शहर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक सरकारी अस्पताल में महिला से जुड़ा दुर्लभ चिकित्सा का मामला सामने आया है, जिसे देख डॉक्टर्स भी हैरान हो गए हैं।यह मामला तब सामने आया जब तीन दिन पहले बुलढाणा जिला अस्पताल में सोनोग्राफी के लिए एक प्रेग्नेंट महिला आई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके बाद जब डॉक्टर ने महिला की सोनोग्राफी की तो बच्चे के गर्भ में भ्रूण साफ दिखाई दे रहा था।

    महिला की सोनोग्राफी के बाद सामने आया सच

    बता दें कि महिला 35 महीने की प्रेग्नेंट थीं। पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है, बताया कि अस्पताल में महिला की सोनोग्राफी के दौरान डॉक्टरों को उसकी स्थिति के बारे में पता चला। अस्पताल के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ। प्रसाद अग्रवाल ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि बच्चे के पेट में बच्चा दुर्लभतम मामलों में से एक है।

    उन्होंने कहा, अब तक (दुनिया भर में) केवल 200 ऐसे मामले सामने आए हैं, वह भी डिलीवरी के बाद, जिनमें भारत के 10-15 मामले भी शामिल हैं। डॉक्टर बिना जोखिम उठाए महिला की डिलीवरी कराने की कोशिश कर रहे हैं महिला 32 साल की है और उसके पहले से दो बच्चे हैं।

    क्या है 'फीट्स इन फिटु'?

    ईश्वर ने इंसान को इस तरह से बनाया है कि महिलाएं एक निश्चित उम्र के बाद और अपनी शारीरिक संरचना में बदलाव के बाद प्रजनन कर सकती हैं। मेडिकल भाषा में, ऐसी गर्भावस्था जिसमें नौ महीने के बच्चे के गर्भ में एक और शिशु पलता है, उसे 'फीट्स इन फिटु' कहते हैं।

    डॉक्टर्स ने क्या कहा?

    डॉक्टर ने इस मामले में कहा, मैंने इस बच्चे के साथ कुछ बहुत ही असामान्य चीज देखी, जो लगभग 35 सप्ताह का है, कुछ हड्डियों और पेट में भ्रूण जैसी संरचना के साथ सामान्य रूप से बढ़ने वाला भ्रूण है।

    'मुझे तुरंत लगा कि यह सामान्य नहीं है। यह 'भ्रूण में भ्रूण' था, जो दुनिया के सबसे दुर्लभ मामलों में से एक है। हमने दूसरी राय मांगी थी और रेडियोलॉजिस्ट डॉ. श्रुति थोराट ने मामले की पुष्टि की थी।'

    अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि महिला को सुरक्षित डिलीवरी और आगे की प्रक्रिया के लिए पड़ोसी छत्रपति संभाजीनगर में एक चिकित्सा सुविधा में भेजा गया है।

    यह भी पढ़ें: Viral Video: महाराष्ट्र में गर्भवती महिला को ले जा रही एंबुलेंस में लगी आग, फिर हुआ जोरदार धमाका और...