महाराष्ट्र: नहीं थम रही MNS कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, अब वाशिम में टोल प्लाजा पर तोड़फोड़; Video वायरल
महाराष्ट्र में राज ठाकरे की MNS कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी जारी है। एमएनएस कार्यकर्ताओं ने वाशिम में एक टोल बूथ पर तोड़फोड़ की। कार्यकर्ताओं ने रॉड से ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में राज ठाकरे के MNS कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी थमने का नाम नहीं ले रही है। मराठी भाषा को लेकर हमलावर हुए MNS कार्यकर्ताओं ने अब एक टोल प्लाजा को निशाना बनाया है। उन्होंने टोल बूथ को बुरी तरह से क्षति पहुंचाई है। वहीं MNS ने भी कार्यकर्ताओं की इस हरकत को सही ठहराया है।
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने महाराष्ट्र के वाशिम में बने टोल बूथ पर जमकर तोड़फोड़ मचाई, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें- Video: बासी खाना मिलने पर शिवसेना MLA ने कैंटीन कर्मचारी को जड़ा थप्पड़, कहा- मेरा समझाने का तरीका अलग
रॉड से तोड़ा टोल बूथ
यह घटना टोंडगांव टोल बूथ की है, जहां MNS कार्यकर्ताओं ने रॉड से हमला करते हुए टोल बूथ पर लगे कांच तोड़ दिए। MNS के जिला अध्यक्ष राजू पाटिल ने भी इस हरकत का समर्थन किया है। उनका कहना है कि टोल प्लाजा अभी पूरी तरह से बनकर तैयार नहीं हुआ था, लेकिन इसे चालू कर दिया गया।
राजू पाटिल के अनुसार,
टोल बूथ को तोड़ने का कारण यह है कि अभी यहां कोई भी सुविधा मौजूद नहीं है। इसलिए हमने कई बार मेमोरैंडम की भी मांग की। टोल बूथ से कनेरगांव को जोड़ने वाली सड़क भी अभी बनकर तैयार नहीं हुई है। हालांकि, टोल बूथ पर लोगों से टोल वसूला जा रहा है।
मराठी भाषा पर मचाया था बवाल
बता दें कि, MNS पिछले काफी दिनों से गलत वजहों को लेकर चर्चा में है। MNS कार्यकर्ताओं ने मराठी न बोलने वालों के खिलाफ मोर्च खोल रखा है। इसी कड़ी में कार्यकर्ताओं ने पहले एक दुकानदार पर थप्पड़ों की बरसात कर दी, तो वहीं बाद में बिजनेसमैन सुशील केडिया के दफ्तर पर ईंट-पत्थर से तोड़फोड़ मचाई थी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।