Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maratha Quota: महाराष्ट्र सरकार के फैसले से अन्य वर्गों को नहीं होगी परेशानी, मराठा आरक्षण पर BJP प्रदेशाध्यक्ष का बयान

    By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Tue, 17 Oct 2023 05:14 PM (IST)

    महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख बावनकुले ने कहा कि मराठा आरक्षण को लेकर राज्य सरकार द्वारा लिया जाने वाला निर्णय मराठा आंदोलन के कार्यकर्ता मनोज जारांगे को मंजूर होगा। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस फैसले का असर अन्य वर्गों पर नहीं होगा। महाराष्ट्र में मराठा समुदाय ओबीसी कोटा के तहत नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे हैं।

    Hero Image
    महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर राज्य भाजपा प्रमुख ने दिया बयान। (फोटो- चन्द्रशेखर बावनकुले एक्स हैंड)

    पीटीआई, ठाणे। मराठा आरक्षण को लेकर महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चन्द्रशेखर बावनकुले ने मंगलवार को पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम की गलती की वजह से मराठा समुदाय ने आरक्षण खो दिया।

    मराठा आरक्षण को लेकर क्या बोले बावनकुले?

    महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख बावनकुले ने कहा कि मराठा आरक्षण को लेकर राज्य सरकार द्वारा लिया जाने वाला निर्णय मराठा आंदोलन के कार्यकर्ता मनोज जारांगे को मंजूर होगा। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस फैसले का असर अन्य वर्गों पर नहीं होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मराठा समुदाय कर रहे आरक्षण की मांग

    बता दें कि महाराष्ट्र में मराठा समुदाय ओबीसी कोटा के तहत नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे हैं। इसका नेतृत्व करने वाले मनोज जारांगे ने राज्य सरकार को 24 अक्टूबर तक का समय दिया है।

    यह भी पढ़ेंः 'मैं दो कदम पीछे हटने के लिए तैयार हूं', भूख हड़ताल पर बैठे मनोज जारांगे ने दिया शिंदे सरकार को अल्टीमेटम

    'अन्य वर्गों पर नहीं पड़ेगा मराठा आरक्षण का प्रभाव'

    महराष्ट्र भाजपा प्रमुख बावनकुले ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य सरकार मराठों के लिए आरक्षण पर ऐसा निर्णय लेगी, जो सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जारांगे को भी मंजूर हो और साथ ही इसका प्रभाव अन्य वर्गों पर भी न पड़े।

    उन्होंने कहा कि मराठा आरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और आम जन के प्रतिनिधियों के बीच बैठक होगी और बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुसार ही उसे लागू किया जाएगा।

    आगामी चुनावों को लेकर क्या है महायुति की तैयारी?

    आगामी चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में 'महायुति' गठबंधन लोकसभा चुनाव 2024 और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर फैसला करेगा, जिसकी जांच भाजपा के केंद्रीय संसदीय बोर्ड द्वारा द्वारा की जाएगी। 'महायुति' महाराष्ट्र में एक गठबंधन है, जिसमें भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट), एनसीपी (अजित पवार गुट) समेत अन्य 11 घटक दल शामिल हैं।

    यह भी पढ़ेंः Maratha Reservation Protest: 'प्रदर्शनकारियों की सेहत का रखा जाए ध्यान', बॉम्बे हाईकोर्ट का सरकार को आदेश

    भाजपा प्रमुख ने कहा कि महायुति के तहत चाहे किसी भी सीट पर उम्मीदवार लड़ें, हम उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे। बता दें कि महायुति गठबंधन की नजर महाराष्ट्र में 51 फीसदी वोट शेयर हासिल करने पर है साथ ही इसका लक्ष्य 225 विधायकों और 45 सांसदों की जीत है।

    comedy show banner