विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maratha Reservation Protest: 'प्रदर्शनकारियों की सेहत का रखा जाए ध्यान', बॉम्बे हाईकोर्ट का सरकार को आदेश

By AgencyEdited By: Piyush Kumar
Published: Thu, 14 Sep 2023 11:19 AM (IST)

मराठा समुदाय को कुनबी प्रमाणपत्र जारी करने को लेकर महाराष्ट्र में आंदोलन चल रहा है। भूख हड़ताल के बीच बॉम्बे ...और पढ़ें

Maratha Reservation Protest: बॉम्बे हाई कोर्ट का आदेश- आंदोलन के बीच राज्य में कानून-व्यवस्था बनी रहे।(फोटो सोर्स: जागरण)
Maratha Reservation Protest: बॉम्बे हाई कोर्ट का आदेश- आंदोलन के बीच राज्य में कानून-व्यवस्था बनी रहे।(फोटो सोर्स: जागरण)

HighLights

  1. मनोज जरांगे दो हफ्ते से भूख हड़ताल पर बैठे हैं
  2. प्रदर्शनकारियों के स्वास्थ्य को भी नुकसान न पहुंचे; कोर्ट

मुंबई, एएनआई। Maratha Reservation Protest महाराष्ट्र में मराठा समुदाय को कुनबी प्रमाणपत्र जारी करने को लेकर आंदोलन चल रहा है। मारठा आरक्षण की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे दो हफ्ते से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। 

प्रदर्शनकारियों की सेहत को न हो नुकसान: बॉम्बे हाईकोर्ट

भूख हड़ताल के बीच बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को महाराष्ट्र सरकार से यह सुनिश्चित करने को कहा कि आंदोलन के बीच राज्य में कानून-व्यवस्था बनी रहे और प्रदर्शनकारियों के स्वास्थ्य को भी नुकसान नहीं पहुंचे। मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय और न्यायमूर्ति अरुण पेडनेकर की खंडपीठ मराठा समुदाय के सदस्यों द्वारा चल रहे विरोध प्रदर्शन के संबंध में नीलेश शिंदे द्वारा दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी।

प्रदर्शनकारियों पर हुआ था लाठीचार्ज 

कुछ दिनों पहले जालना जिले के सारथी गांव में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मांग में जुटे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था। वहीं, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों आंसू गैस के गोले भी दागे थे। इस मामले पर शिवसेना (उद्धव गुट) ने शिंदे सरकार पर जमकर हमला बोला था। 

यह भी पढ़ें: मराठा आरक्षण पर सियासत गर्म: पुलिस लाठीचार्ज के लिए फडणवीस ने मांगी माफी, CM बोले- बातचीत से निकलेगा हल