Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महाराष्ट्र के अहमदनगर में तनाव, मंदिर में तेज लाउडस्पीकर पर दूसरे समुदाय के लोगों ने पुजारी को पीटा

    By Nidhi AvinashEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Tue, 14 Nov 2023 02:28 PM (IST)

    महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में विभिन्न समुदायों के दो समूहों के बीच झड़प (clash between two communities) हो गई। इसमें कम से कम पांच लोग घायल हो गए। झड़प के दौरान मंदिर पर पत्थर फेंके गए जिसके बाद वहां से एक समूह ने इसके करीब स्थित प्रतिद्वंद्वी समूह के धार्मिक पूजा स्थल पर भी पत्थर फेंके। पथराव के कारण दोनों धार्मिक स्थलों पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी क्षतिग्रस्त हो गए।

    Hero Image
    महाराष्ट्र के अहमदनगर में तनाव (Image: Jagran)

    पीटीआई, मुंबई। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में विभिन्न समुदायों के दो समूहों के बीच झड़प हो गई। इसमें कम से कम पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में सात संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि यह घटना यहां से लगभग 270 किलोमीटर दूर राहुरी के गुहा गांव में हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या है पूरा मामला?

    अधिकारियों ने बताया कि सोमवार सुबह एक समूह नाथपंथी संप्रदाय के एक मंदिर में अनुष्ठान कर रहा था। यह मंदिर दूसरे समुदाय के धार्मिक पूजा स्थल के करीब स्थित है।

    चूंकि मंदिर में प्रार्थना की जा रही थी और स्पीकर तेज आवाज में चल रहा था, दूसरे समुदाय के एक समूह ने इसमें शामिल लोगों से आवाज को कम करने के लिए कहा। हालांकि, इससे दोनों समूहों के बीच बहस हो गई।'विवाद के दौरान मंदिर के पुजारी और एक अन्य व्यक्ति की दूसरे गुट ने पिटाई कर दी। उन्होंने कहा, इसके परिणामस्वरूप समूहों के बीच झड़प हुई।

    मंदिर पर फेंके गए पत्थर

    झड़प के दौरान, मंदिर पर पत्थर फेंके गए, जिसके बाद वहां से एक समूह ने इसके करीब स्थित प्रतिद्वंद्वी समूह के धार्मिक पूजा स्थल पर भी पत्थर फेंके। घटना में कम से कम पांच लोग घायल हो गए। पथराव के कारण दोनों धार्मिक स्थलों पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद अहमदनगर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और गांव में भारी तैनाती की गई। अब गांव में स्थिति नियंत्रण में है।

    सात लोगों को किया गिरफ्तार

    अधिकारी ने कहा कि राहुरी पुलिस स्टेशन में शिकायतों के बाद दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किए गए। इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस दोनों जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है और उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़े: Maharashtra: 'यह मेरे लिए सरकारी नौकरी का सवाल है' मराठा आरक्षण मुद्दे को लेकर था 23 वर्षीय शख्स परेशान, जहर खाकर दी जान

    यह भी पढ़े: Maharashtra: पत्नी पर शक होने के बाद बौखलाया पति, कहासुनी के बाद धारदार हथियार से किया हमला; महिला की मौके पर मौत

    comedy show banner
    comedy show banner