Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महाराष्ट्र के ठाणे में बड़ा हादसा, इमारत का एक हिस्सा गिरने से दो महिला समेत चार लोगों की मौत; रेस्क्यू जारी

    By Aditi ChoudharyEdited By:
    Updated: Thu, 22 Sep 2022 05:02 PM (IST)

    महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। ठाणे के उल्हासनगर कस्बे में पांच मंजिला इमारत का एक हिस्सा गिरने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की खबर है। राहत व बचाव कार्य जारी है।

    Hero Image
    महाराष्ट्र के ठाणे में इमारत का एक हिस्सा गिरने से दो महिला समेत चार लोगों की मौत; रेस्क्यू जारी

    मुंबई, पीटीआई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। ठाणे के उल्हासनगर कस्बे में पांच मंजिला इमारत का एक हिस्सा गिरने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की खबर है। मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। घटना गुरुवार सुबह करीब साढ़े 11.30 बजे की बताई जा रही है। मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू आपरेशन जारी है। मौके पर दमकलकर्मी और आपदा प्रबंधन दल मलबे हटाकर लोगों को निकालने की कोशिश में लगे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीसरी मंजिल का एक स्लैब ढ़हने से हादसा

    उल्हासनगर तहसीलदार (राजस्व अधिकारी) कोमल ठाकुर के अनुसार, ठाणे के उल्हासनगर कैंप 5 में स्थित पांच मंजिला इमारत की तीसरी मंजिल का एक स्लैब सुबह करीब 11.30 बजे गिर गया। इस हादसे में दो महिला समेत चार लोगों की मौत हुई है। वहीं, कुछ लोग मलबे में दबे हैं, जिन्हें निकालने की कोशिश जारी है। अधिकारी की मानें तो इस इमारत में करीब 30 फ्लैट्स थे। इमारत का अवैध तरीके से निर्माण किया गया था और पहले ही खाली करने को लेकर लोगों को नोटिस दिया जा चुका था। बावजूद इसके इसमें 5 परिवार अभी भी रह रहे थे। 

    यह भी पढ़ें- Delhi Building Collapse: दो मासूम जिंदगियों को बचाने के लिए आठ घंटे तक चला रेस्क्यू, मलबे में मिले शव

    मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू जारी

    अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय दमकलकर्मी, आपदा प्रबंधन दल, पुलिस, राजस्व और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने का काम जारी है। वहीं, चारों मृतकों की पहचान सागर ओछानी (19), प्रिया धनवानी (24), रेणु ढोलंदादास धनवानी (54) और धोलदास धनवानी (58) के रूप में हुई है।

    यह भी पढ़ें- जालंधर में अर्बन एस्टेट फेस-2 में गुरुद्वारा साहिब की निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, 20 से ज्यादा मजदूर बाल-बाल बचे