Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maharashtra: बीड की मस्जिद में विस्फोट अशांति पैदा करने की मंशा का हिस्सा, कांग्रेस महायुति सरकार पर साधा निशाना

    Updated: Mon, 31 Mar 2025 10:49 PM (IST)

    महाराष्ट्र के बीड जिले में शनिवार देर एक गांव के मस्जिद में विस्फोट हो गया था। इस घटना के बाद राज्य में राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस ने महायुति की सरकार पर निशाना साधा है। महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा है कि प्रगतिशील महाराष्ट्र में अंग्रेजों के जमाने की ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति अपनाई जा रही है।

    Hero Image
    मस्जिद विस्फोट मामले में महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष ने महायुति सरकार पर साधा निशाना। (फोटो- सोशल मीडिया)

    जेएनएन, मुंबई। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल ने आरोप लगाया है कि बीड में एक धार्मिक ढांचे में विस्फोट राज्य में सांप्रदायिक अशांति भड़काने के सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन की मंसा का हिस्सा हो सकता है।

    वहीं, पूर्व सांसद और एआईएमआईएम नेता इम्तियाज जलील ने सोमवार को मांग की कि महाराष्ट्र के बीड जिले में एक मस्जिद के अंदर जिलेटिन की छड़ें रखने और विस्फोट करने के आरोप में गिरफ्तार दो लोगों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) लगाया जाना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा है कि प्रगतिशील महाराष्ट्र में अंग्रेजों के जमाने की ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति अपनाई जा रही है और सांप्रदायिकता की राजनीति फैलाई जा रही है। विविधता में एकता भारत और इसके लोगों की पहचान है। महाराष्ट्र धर्म स्वाभाविक रूप से प्रगतिशील है, लेकिन यह सांप्रदायिकता के संकट का सामना कर रहा है।

    उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि सदबुद्धि आएगी। सत्तारूढ़ गठबंधन महाराष्ट्र को अशांत रखना चाहता है और बीड मस्जिद विस्फोट इसी मकसद का हिस्सा हो सकता है।

    शनिवार रात मस्जिद में हुआ था विस्फोट

    बता दें कि ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर बीड जिले की ग्योराई तहसील के अर्धमसला गांव की एक मस्जिद में विस्फोट हुआ था। यह विस्फोट जुलूस के दौरान कथित तौर पर दो समूहों के बीच विवाद के बाद हुआ। इस विस्फोट के कुछ ही घंटों के अंदर पुलिस ने विजय राम गव्हाणे (22) और श्रीराम अशोक सागड़े (24) को धार्मिक ढांचे को उड़ाने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

    आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग

    सोमवार को छत्रपति संभाजीनगर में ईद की नमाज के बाद पत्रकारों से बात करते हुए जलील ने मांग की कि दोनों आरोपियों के खिलाफ कठोर यूएपीए लगाया जाए। उन्होंने कहा कि अगर कोई मुसलमान किसी छोटी सी घटना के लिए भी जिम्मेदार होता है, तो उसके घर को बुलडोजर से गिरा दिया जाता है। लेकिन अगर हमारे धार्मिक स्थल को विस्फोटक का इस्तेमाल करके नुकसान पहुंचाया जाता है, तो यूएपीए लागू नहीं होता। कानून सबके लिए एक जैसा होना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Aurangzeb Row: 'चाहे लोग पसंद करें या न करें, लेकिन...', औरंगजेब की कब्र को लेकर क्या बोले सीएम फडणवीस?

    यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में मस्जिद में हुआ धमाका, पुलिस ने दो आरोपितों को पकड़ा; गांव में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी