Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कई विषयों में फेल होने के बाद बेटे ने की माता-पिता की हत्या, घर से दुर्गंध आने पर खुला राज; चाचा को बताई फर्जी कहानी

    Updated: Wed, 01 Jan 2025 07:57 PM (IST)

    महाराष्ट्र के नागपुर में एक बेरहम बेटे ने अपने माता-पिता को मौत के घाट उतार दिया है। 25 वर्षीय आरोपी बेटा इंजीनियरिंग कर रहा था। मगर उसका प्रदर्शन ठीक नहीं था। इससे माता-पिता परेशान थे। विवाद के बाद बेटे ने मां की गला घोंटकर और पिता की चाकू घोपकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी बेटा कई विषयों में फेल हो गया था।

    Hero Image
    नागपुर में बेटे ने मां-बाप को मारा। ( सांकेतिक फोटो )

    पीटीआई, नागपुर। नागपुर में एक इंजीनियरिंग छात्र ने शिक्षा और करियर को लेकर हुए विवाद के कारण अपने माता-पिता की हत्या कर दी। 25 वर्षीय आरोपित उत्कर्ष ढकोले ने शहर के कपिल नगर इलाके में स्थित अपने घर पर इस घटना को अंजाम दिया। बुधवार सुबह दुर्गंध आने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद यह मामला सामने आया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहले मां को मारा, शाम को पिता लौटे तो उनको भी नहीं छोड़ा

    डीसीपी निकेतन कदम ने बताया कि शव बरामद होने के बाद उत्कर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने हत्या करने की बात कुबूल कर ली है। मृतकों की पहचान लीलाधर ढकोले और उनकी पत्नी अरुणा के रूप में हुई है। डीसीपी के अनुसार उत्कर्ष ने 26 दिसंबर को दोपहर के समय अपनी शिक्षिका मां की गला घोंटकर हत्या कर दी और बाद में शाम पांच बजे घर लौटने पर अपने पिता की चाकू घोंपकर हत्या कर दी।

    सामाजिक कार्यकर्ता थे पिता

    पिता एक बिजली संयंत्र में काम करते थे। वह सामाजिक कार्यकर्ता भी थे। इसके बाद उसने शवों को वहीं छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि ऐसा लगता है कि उत्कर्ष के खराब शैक्षणिक रिकॉर्ड को लेकर हुए विवाद के चलते ऐसा हुआ। कदम के अनुसार उत्कर्ष इंजीनियरिंग कोर्स के दौरान कई विषयों में पास नहीं हो पाया। इसलिए, उसके माता-पिता चाहते थे कि वह इंजीनियरिंग छोड़कर कुछ और करे।

    हत्या के बाद बहन के साथ चाचा के घर पहुंचा

    अपने माता-पिता की हत्या करने के बाद वह अपनी कॉलेज जाने वाली बहन को चाचा के घर ले गया। बहन को हत्या के बारे में पता नहीं था। उसने चाचा से झूठ बोला कि उसके माता-पिता कुछ दिनों के लिए बेंगलुरु गए हैं। बहन के साथ उत्कर्ष भी अपने चाचा के घर पर रुका था।

    यह भी पढ़ें: उत्तर भारत में भारी बारिश के साथ कड़ाके की ठंड का अलर्ट, यहां जानिए अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

    यह भी पढ़ें: सहारनपुर में आनंद विहार कोटवाड़ा एक्सप्रेस ट्रेन को पलटाने की साजिश? ट्रैक पर मिला लोहे का गेट... मची अफरा-तफरी