सीएम शिंदे ने दी स्वास्थ्य कर्मियों को खुशखबरी, दीवाली बोनस के तौर पर मिलेगी एक महीने की पूरी सैलरी
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्वास्थ्य कर्मियों के लिए दीवाली बोनस के तौर पर एक महीने की पूरी सैलरी देने का ऐलान किया है जिसके साथ ही सभी के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। इसी के साथ नगर निगम अध्यापकों के लिए बोनस का ऐलान किया है।

मुंबई, एजेंसी। महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने गुरुवार को स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ-साथ मुंबई नगर निगम, बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं यातायात (बेस्ट) और अध्यापकों के लिए दीवाली बोनस (Diwali Bonus) का ऐलान किया है।
सीएम शिंदे ने कहा, 'नगर निगम और बेस्ट के कर्मचारियों और शिक्षक-शिक्षिकाओं को 22,500 रुपये बोनस के तौर पर दिया जाएगा और स्वास्थ्य कर्मचारियों को इस दौरान एक महीने की सैलरी दीवाली बोनस के रूप में दी जाएगी।मुख्यमंत्री की इसी घोषणा के साथ मुंबई नगर निगम के 93 हजार कर्मचारियों, बेस्ट के 29 हजार कर्मियों के साथ-साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं और स्वास्थ्य कर्मचारियों को दीवाली बोनस के तहत यह राशि दी जाएगी।'
कोरोना के समय में स्वास्थ्य कर्मियों ने किया शानदार काम: शिंदे
सीएम ने कहा कि मुंबई नगर निगम के कर्मचारियों ने कोरोना की मुश्किल परिस्थितियों में काफी शानदार काम किया है। मुख्यमंत्री ने सभी कर्मचारियों को दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस दौरान सभी मुंबईवासी दिल लगाकर काम करें। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के समय में मौके पर सांसद राहुल शेवाले, मुंबई नगर निगम के आयुक्त और प्रबंधक डा आइएस चहल, अतिरिक्त आयुक्त अश्विनी भिड़े और निगम के अलग-अलग विभागों के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
कर्मचारियों को प्रोत्साहन देना जरूरी: मुख्यमंत्री
सीएम शिंदे ने कहा, 'नगर निगम के कर्मचारियों ने कोविड-19 की मुश्किल परिस्थितियों में काफी बेहतरीन काम किया है। डॉक्टर्स और स्टाफ ने मिलकर कोरोना के समय में मुंबई में परिस्थिति को काबू में रखने में अहम भूमिका निभाई है। विकासात्मक गतिविधियों में जरूर पैसे खर्च करने चाहिए लेकिन जिन्होंने अच्छा काम किया है उन्हें भी प्रोत्साहित करना चाहिए। विकास कार्यों और कर्मचारियों की भलाई की योजनाओं में सही तालमेल बैठना चाहिए क्योंकि ये कर्मचारी और नागरिक हमारे अपने ही तो हैं।'
लोग खुशी से मनाएं दीवाली: शिंदे
दीवाली बोनस का ऐलान करते वक्त सीएम ने खुशी के साथ लोगों से दीवाली मनाने की अपील की। उन्होंने कहा, विकासात्मक गतिविधियों और मुंबई नगर निगम के कर्मचारियों से संबंधित परेशानियों को प्राथमिकता के साथ सुलझाया जाएगा। अब सभी को मुंबई के लोगों के लिए दिल से काम करना चाहिए। दीवाली बोनस का ऐलान करते वक्त सीएम ने खुशी के साथ लोगों से दीवाली मनाने की अपील की।
कर्मचारियों की परेशानी को सुलझाना हमारी प्राथमिकता: शिंदे
उन्होंने कहा, 'विकासात्मक गतिविधियों और मुंबई नगर निगम के कर्मचारियों से संबंधित परेशानियों को प्राथमिकता के साथ सुलझाया जाएगा। अब सभी को मुंबई के लोगों के लिए दिल से काम करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इंजीनियरों को यह सुनिश्चित करना चाहिए सड़कों और अन्य बुनियादी ढांचों पर जो काम हो रहा है नागरिकों की इच्छा के मुताबिक उच्च गुणवत्ता के हो।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।