Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mumbai News: लड़कियों को देह व्यापार में धकेलने के आरोप में भोजपुरी एक्ट्रेस गिरफ्तार, बचाई गईं तीन मॉडल

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Sat, 22 Apr 2023 08:10 AM (IST)

    मुंबई पुलिस ने भोजपुरी एक्ट्रेस सुमन कुमारी को लड़कियों (मॉडल्स) को देह व्यापार में धकेलने काे आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक सुमन कुमारी हाई प्रोफाइल देह व्यापार में दलाल के तौर पर काम कर रही थी। (फाइल फोटो)

    Hero Image
    लड़कियों को देह व्यापार में धकेलने के आरोप में भोजपुरी एक्ट्रेस गिरफ्तार

    मुंबई, एएनआई। मुंबई पुलिस ने एक भोजपुरी एक्ट्रेस को देह व्यापार चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सुमन कुमारी नाम की भोजपुरी एक्ट्रेस कई लड़कियों को मॉडल्स बनाने के नाम पर देह व्यापार में धकेल देती थी।

    लड़कियों को देह व्यापार में भेजती थी सुमन

    मुंबई पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में छापेमारी के बाद एक भोजपुरी एक्ट्रेस को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक सुमन कुमारी नाम की ये भोजपुरी एक्ट्रेस हाई प्रोफाइल देह व्यापार में दलाल के तौर पर काम कर रही थी। हालांकि पुलिस ने इस मामले में तीन लड़कियों को देह व्यापार में शामिल होने से बचा लिया है। अभी वे इस मामले में आगे की जांच कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुमन के पास भेजा फर्जी कस्टमर

    जानकारी के मुताबिक अधिकारियों को देह व्यापार की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद मुंबई पुलिस की सोशल क्राइम ब्रांच ने ऑपरेशन चलाया। अधिकारियों को सूचना मिली की इस गैरकानूनी कृत्य को आरे कॉलोनी के इलाके में रॉयल पाम होटल में अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस ने इस अवैध कृत्य का पर्दाफाश करने के लिए पूरा प्लान तैयार किया। पुलिस ने एक फर्जी कस्टमर को सुमन कुमारी के पास भेजा और उसने इसी तरह से फेक कस्टमर को फंसाया। सुमन कुमारी ने उस फर्जी कस्टमर से डील की, जिसमें उसने हर मॉडल के 50 से 80 हजार रुपये की मांग की।

    रंगे हाथों पकड़ी गई सुमन

    सुमन ने पुलिस के फेक कस्टमर को रॉयल पाम होटल भेज दिया। वहीं, होटल में कई मॉडल्स पहले से मौजूद थीं। पुलिस ने मौके पर ही पैसे लेते हुए सुमन कुमारी को धर-दबोचा और वहां से तीन लड़कियों को इस घिनौने कृत्य में शामिल होने से बचा लिया। सुमन कुमारी लड़कियों को मॉडल बनाने का झांसा देकर कस्टमर के पास भेजती थी और उन्हें देह व्यापार का शिकार बनाती थी।

    यह भी पढ़ें- Eid U-Fitr 2023: ईद-उल-फितर के मौके पर जामा मस्जिद पर नमाज अदा करने पहुंचे लोग

    कई भोजपुरी फिल्मों में किया काम

    सुमन कुमारी कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी है। वहीं, इसके अलावा उसने लैला मजनू के अलावा बाप नंबरी बेटा दस नंबरी जैसे भोजपुरी कॉमेडी शो किए हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस बूम ओटीटी चैनल पर भी काम कर चुकी है।

    यह भी पढ़ें- Hindi News Today: इसरो आज सिंगापुर के TeLEOS-2 उपग्रह का करेगा प्रक्षेपण, चार धाम यात्रा की होगी शुरुआत

    comedy show banner
    comedy show banner