Eid Ul-Fitr 2023: ईद-उल-फितर के मौके पर जामा मस्जिद पर नमाज अदा करने पहुंचे लोग
देशभर में शनिवार को ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। ईद-उल-फितर के मौके पर लोग दिल्ली की जामा मस्जिद पर नमाज अदा करने के लिए लोग एकत्रित हुए। पवित्र रमजान माह के अंतिम शुक्रवार को कल अलविदा नमाज अदा की गई।

दिल्ली, एएनआइ। देशभर में शनिवार को ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। ईद-उल-फितर के मौके पर लोग दिल्ली की जामा मस्जिद पर नमाज अदा करने के लिए लोग एकत्रित हुए। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बधाइयां दी। शुक्रवार की शाम चांद अलविदा का चांद देखने के बाद भारत में आज ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जा रहा है।
#WATCH | Delhi: People gather at Jama Masjid to offer namaz on the occasion of #EidAlFitr pic.twitter.com/8gQO9jRbxs
— ANI (@ANI) April 22, 2023
ईद-उल-फितर का पर्व रमजान महीने के आखिरी दिन मनाया जाता है। ईद उल-फितर को मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के दसवें महीने शव्वाल के पहले दिन इसे मनाया जाता है। ईद पर लोग एक-दूसरे को गले लगाते हैं और बधाई देते हैं। ईद के त्योहार के साथ ही रोजे और इबादत का महीना समाप्त हो जाता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।