Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बीवी ने शौहर की खोली पोल, WhatsApp हैक किया तो कई महिलाओं से मिले संबंध; सबसे संपर्क करके रेप का केस दर्ज करवाया

    नागपुर में एक महिला ने अपने शौहर को ही सलाखों के पीछे भिजवा दिया है। वह अपने शौहर की यौन इच्छाओं से परेशान चल रही थी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने क्रूरता का मामला दर्ज किया था। बाद में महिला ने शौहर का वॉट्सऐप हैक करके सबक सिखाने की ठानी। वॉट्सऐप हैक करने के बाद महिला को आपत्तिजनक वीडियो व फोटो मिले।

    By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Tue, 01 Apr 2025 12:50 PM (IST)
    Hero Image
    पुलिस ने आरोपित शौहर को किया गिरफ्तार। ( सांकेतिक फोटो )

    डिजिटल डेस्क, नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक महिला ने अपने शौहर की करतूत का खुलासा किया तो हर कोई हैरत में पड़ गया। महिला ने वॉट्सऐप हैक करके शौहर को जेल भिजवाने में मदद की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरोपी खुद को कुंवारा बताकर महिलाओं और लड़कियों को झांसे में लेकर उनका यौन शोषण करता था। उसके मोबाइल फोन से वीडियो, फोटो समेत आपत्तिजनक सामग्री मिली है। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

    शौहर की इच्छाओं से परेशान थी बीवी

    टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक नागपुर की एक 24 वर्षीय महिला अपने शौहर की यौन इच्छाओं से परेशान थी। शौहर उसे पोर्न वीडियो की तरह परफॉर्म करने का दबाव बनाता था।

    महिला इससे काफी परेशान चल रही थी। उसने पुलिस के पास एक शिकायत भी दर्ज कराई थी। हालांकि शौहर को गिरफ्तार नहीं किया गया था। इसके बाद महिला ने शौहर का वॉट्सऐप हैक करके उसे जेल भिजवाने की ठान ली।

    कई महिलाओं का किया शोषण

    महिला ने अपने 33 वर्षीय शौहर अब्दुल शरीक कुरैशी उर्फ साहिल का वॉट्सऐप हैक किया। महिला को आपत्तिजनक वीडियो, फोटो और चैट मिले। कई महिलाओं के साथ उसके रिश्तों का भी खुलासा हुआ। बीवी को यह भी पता चला कि वह लड़कियों को ब्लैकमेल भी करता था।

    वह खुद को कुंवारा बताता था। महिलाओं से शादी का झूठा वादा करता और मिलने बुलाता। वहां छिपकर आपत्तिजनक वीडियो बना लेता था। बाद में इन्हीं वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल करता था।

    सभी पीड़िताओं से बीवी ने किया संपर्क

    महिला का निकाह आरोपित से 2021 में हुआ था। दोनों की एक 3 साल की बेटी भी है। कुरैशी पान की दुकान चलाता है। मामले का खुलासा होने के बाद उसकी बीवी ने सभी पीड़ित महिलाओं से संपर्क किया। इनमें से 19 वर्षीय एक लड़की आरोपित शाहिल के खिलाफ मामला दर्ज कराने को तैयार हुई। लड़की की शिकायत पर मामला दर्जकर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

    साहिल शर्मा बनकर दिया झांसा

    अब्दुल शरीक कुरैशी ने पिछले साल 'महाप्रसाद' कार्यक्रम के दौरान नाम बदलकर 19 वर्षीय लड़की को अपने झांसे में फंसाया था। उनसे अपना नाम साहिल शर्मा बताया था। खुद को कुंवारा बताकर लड़की को होटलों में बुलाया। यहां शादी का वादा करके शोषण किया।

    आरोपित ने लड़की की सोने की अंगूठी भी 30 हजार रुपये में बेच दी। इसके अलावा आपत्तिजनक फोटो को सोशल मीडिया पर साझा करने की धमकी भी दी। पचपौली थाने के वरिष्ठ निरीक्षक बाबूराव राउत ने जानकारी दी कि शिकायत के आधार पर कुरैशी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

    यह भी पढ़ें: रेप केस में पादरी बजिंदर सिंह को उम्रकैद की सजा, मोहाली की अदालत का फैसला

    यह भी पढ़ें: साह‍िल ने सौरभ के द‍िल पर रखा था चाकू, मुस्‍कान ने ऊपर से मारा था हाथ; केस डायरी में पुल‍िस ने और क्‍या ल‍िखा?