विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चेन स्‍नैचिंग के वक्‍त महिला को सड़क पर घसीटते रहे बदमाश, बेटे की मांग- मृत मां के दोषियों को मिले मृत्‍युदंड

By JagranEdited By: Arijita Sen
Published: Wed, 28 Sep 2022 11:50 AM (IST)

मुंबई में घाटकोपर की रहने वाली 52 साल की एक महिला की चेन स्‍नैचिंग की घटना में मौत हो गई ...और पढ़ें

बेटे की मांग- मां के गुनेहगारों को मिले मौत की सजा
बेटे की मांग- मां के गुनेहगारों को मिले मौत की सजा

मुंबई, मिड-डे। छिनैती की घटनाएं (Chain Snatching) अकसर हमें सुनने को मिलती हैं। ये कई बार इतने खतरनाक होते हैं कि इंसान की जान पर बन आती है। ऐस कई लोग हैं जो इन घटनाओं में अपनी जान गंवा चुके हैं।

मिड-डे ने छिनैती का शिकार हुईं एक पीडि़ता के परिवार के लोगों से बात की, जो आरोपी के लिए मौत की सजा की मांग कर रहे हैं। मुंबई के पास स्थित घाटकोपर (Ghatkopar) की रहने वालीं 52 साल की सहाबाई उबाले (Sahabai Ubale) उनके साथ सितंबर, 2020 को हुई छिनैती की एक घटना में अपनी जान गंवा चुकी हैं।

उनके परिवार के सदस्‍यों का कहना है कि इस घटना में उनके सिर में गहरी गहरी चोट आई थी जिसके चलते महज आठ दिनों के भीतर उनकी मौत हो गई। आरोपी को पंत नगर पुलिस (Pant Nagar Police) ने गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया है। 

Maharashtra सरकार का फैसला: नवरात्र में सिर्फ तीन ही दिन आधी रात तक बजा सकेंगे लाउडस्‍पीकर

मां से आखिरी बार बात करने का नहीं मिला मौका: बेटा 

मिड-डे के मुताबिक पीडि़ता के बेटे भीमराव भालेराव (Bhimrao Bhalerao) ने बताया है, 'मेरी मां ने बहुत दर्द झेला है और अस्‍पताल में रहते हुए उनकी मौत हुई है। उनके गले से सोने की चेन छिनते वक्‍त आरोपी ने उन्‍हें सड़क पर घसीटा था। इससे उनके सिर पर कई गहरी चोटें आईं। मेरी मां को मारकर अपराधी वहां से भाग निकले। हमें अपनी मां से आखिरी बार बात तक करने का मौका नहीं मिला। इस वाक्‍ये को महज छिनैती की घटना के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि यह हत्‍या का मामला है। इस जघन्‍य अपराध के लिए दोषियों को मौत की सजा दी जानी चाहिए।' 

पूरी घटना चारों की थी साजिश 

यह घटना छह सितंबर की है, जबकि इसके महज कुछ ही दिनों बाद 14 सितंबर को पीडि़ता ने दम तोड़ दिया।पंत नगर पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों 20 साल के मोहम्‍मद यासीन हनीफ खत्री, 24 साल के वारिस शेख, 18 साल के मोहम्‍मद फैज खान और 32 साल के मोहम्‍मद हामिद युसुफ शेख को गिरफ्तार किया है। इनमें से पहले ने गले से चेन खींचा था, दूसरा मोटरसाइकिल चला रहा था, तीसरा इन्‍हें भागने में मदद की थी और चौथे ने चेन को बेचने में इनका सहायक रहा।

भीमा-कोरेगांव मामला: नवलखा की याचिका पर SC का NIA और महाराष्‍ट्र सरकार को नोटिस, घर में नजरबंद रखने का दिया आदेश