Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महाराष्ट्र: जालना में 13 साल के बच्चे ने की 41 वर्षीय महिला की हत्या, वजह जानकर पूरा गांव हैरान

    Updated: Wed, 02 Apr 2025 10:58 AM (IST)

    महाराष्ट्र के जालना में मामूली विवाद में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक वारदात को 13 वर्षीय किशोर ने अंजाम दिया है। उसे हिरासत ...और पढ़ें

    Hero Image
    पुलिस ने 13 वर्षीय किशोर को हिरासत में लिया। ( सांकेतिक फोटो )

    पीटीआई, जालना। महाराष्ट्र के जालना जिले से खौफनाक खबर सामने आ रही है। यहां एक महिला की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। वारदात के खुलासे से हर कोई हैरान है। पुलिस ने हत्या मामले में एक 13 साल के किशोर को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि किशोर ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खेत में पड़ा मिला था शव

    41 वर्षीय मृतक महिला की पहचान मीरा उर्फ संध्या बोंडारे के तौर पर हुई है। 25 मार्च को पत्थर से हमला करके महिला की हत्या की गई थी। शव उसके ही खेत में पड़ा मिला था। महिला जालना तहसील के अंतरवाली टेंभी गांव की रहने वाली थी।

    महिला ने लगाई थी डांट

    हत्याकांड की जांच में पुलिस को जानकारी मिली कि महिला ने अपने पड़ोस में रहने वाले एक 13 वर्षीय किशोर को डांटा था। दरअसल, वह नहर से पानी महिला के खेतों तक पहुंचने से रोक रहा था। महिला ने गुस्से में आकर उसका मोबाइल फोन भी फेंक दिया था। किशोर महिला से इसी बात की रंजिश रखने लगा।

    किशोर ने अपना गुनाह कबूला

    25 मार्च की दोपहर महिला अपने खेतों में सो रही थी। तभी कथित रंजिश में 13 वर्षीय किशोर ने उस पर पत्थर से हमला किया और मौत के घाट उतार दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि किशोर ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: लोकसभा में आज पेश किया जाएगा वक्फ संशोधन विधेयक, 8 घंटे होगी चर्चा; सरकार को मिला इन दलों का साथ

    यह भी पढ़ें: यूपी के लोगों को महंगी ब‍िजली का बड़ा झटका, 20 फीसदी तक हो सकता है इजाफा; सरकार ने जारी क‍िया नोट‍िफ‍िकेशन