Move to Jagran APP

Mahakal Temple: महाकाल मंदिर में मना रंगपंचमी का पर्व, भगवान को चढ़ाया गया एक लोटा रंग

Mahakal Temple महाकाल मंदिर में होली के दिन भस्म आरती के दौरान आग लग गई थी। इस कारण आज जब महाकाल मंदिर में रंगपंचमी का त्योहार मनाया गया। उस दौरान रंगों का इस्तेमाल नहीं किया गया। महाकाल मंदिर प्रशासन ने रंगपंचमी पर पुजारी पुरोहित और भक्तों के होली खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया था। मंदिर की परंपरा अनुसार आज महाकालेश्वर ध्वज चल समारोह निकाला जाएगा।

By Jagran News Edited By: Mohd Faisal Published: Sat, 30 Mar 2024 09:14 AM (IST)Updated: Sat, 30 Mar 2024 09:14 AM (IST)
Mahakal Temple: महाकाल मंदिर में मना रंगपंचमी का पर्व, भगवान को चढ़ाया गया एक लोटा रंग (फोटो नई दुनिया)

डिजिटल डेस्क, उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में आज रंगपंचमी का त्योहार मनाया गया है। पुजार‍ियों ने सुबह चार बजे हुई भस्म आरती में भगवान महाकाल को एक लोटा रंग अर्पित किया। जो केसर और टेसू के फूलों से बना था।

loksabha election banner

रंगपंचमी के पर्व में नहीं हुआ गुलाल का इस्तेमाल

बता दें कि महाकाल मंदिर में होली के दिन भस्म आरती के दौरान आग लग गई थी। इस कारण आज जब महाकाल मंदिर में रंगपंचमी का त्योहार मनाया गया। उस दौरान रंगों का इस्तेमाल नहीं किया गया। महाकाल मंदिर प्रशासन ने रंगपंचमी पर पुजारी, पुरोहित और भक्तों के होली खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

आज निकाला जाएगा महाकालेश्वर ध्वज चल समारोह

मंदिर की परंपरा अनुसार, आज महाकालेश्वर ध्वज चल समारोह निकाला जाएगा। मंदिर सम‍ित‍ि के अनुसार, रंगपंचमी पर्व की परंपरा निभाने के लिए महाकाल मंदिर समिति ने पुजारियों और पुरोहितों को एक लोटा रंग उपलब्ध कराया।

महाकाल मंदिर के गर्भगृह में लगी थी आग

महाकाल मंदिर में होली के दिन भस्म आरती के दौरान गुलाल उड़ाने के बाद गर्भगृह में आग लग गई थी। इस हादसे में महाकाल के पुजारियों और सेवकों समेत 14 लोग घायल हुए थे। फिलहाल घटना की रिपोर्ट आने के बाद मंदिर प्रशासक को बदल दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.