Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उज्जैन में बना डमरू बजाने का विश्व रिकॉर्ड, 1500 लोगों ने दी एक साथ प्रस्तुति; गिनीज वर्ल्ड बुक में दर्ज हुआ नाम

    Updated: Mon, 05 Aug 2024 03:04 PM (IST)

    उज्जैन में 1500 डमरू एक साथ बजाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। बता दें कि महाकाल लोक स्थित शक्तिपथ पर 1500 डमरू वादकों ने प्रस्तुति देकर यह रिकॉर्ड बनाया है। भगवान भोलेनाथ को डमरू बहुत प्रिय है जिससे आज उनकी नगरी गूंज उठी। डमरू वादन के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज हो गया है। इस उपलब्धि पर एमपी के सीएम मोहन यादव ने बधाई दी है।

    Hero Image
    1500 लोगों ने एक साथ बजाए डमरू (फाइल फोटो)

    जेएनएन, उज्जैन। आज सावन का तीसरा सोमवार है, इस बीच महाकाल की नगरी उज्जैन ने एक नया कीर्तिमान रच दिया है। उज्जैन में 1500 डमरू एक साथ बजाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। बता दें कि महाकाल लोक स्थित शक्तिपथ पर 1500 डमरू वादकों ने प्रस्तुति देकर यह रिकॉर्ड बनाया है। भगवान भोलेनाथ को डमरू बहुत प्रिय है, जिससे आज उनकी नगरी गूंज उठी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डमरू वादन के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज हो गया है। इस उपलब्धि पर एमपी के सीएम मोहन यादव ने बधाई भी दी है। जानकारी के लिए बता दें कि इसके पहले फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन न्यूयॉर्क ने 488 डमरू एक साथ बजाकर रिकॉर्ड बनाया था। इसके साथ आज उज्जैन में 1500 डमरू बजाकर तोड़ दिया गया है।

    25 दलों में 1500 वादक ने बनाया रिकॉर्ड

    डमरू वादकों के 25 दलों में 1500 वादक इस रिकॉर्ड को बनाने में शामिल हुए। इसमें उन्होंने डमरू बजाकर महाकाल की स्तुति की है। महाकाल की भस्म आरती की धुन पर डमरू वादन किया गया है। बता दें कि महाकाल की पहली सवारी में जनजातीय कलाकारों ने लोकनृत्य की प्रस्तुति दी थी। इसके बाद दूसरी सवारी में 350 सदस्यीय पुलिस बैंड की प्रस्तुति दी गई थी।

    सवारी में किया जा रहा डमरू का वादन 

    अब आज तीसरे सावन सोमवार को निकाली जाने वाली सवारी में डमरू का वादन किया जा रहा है। इसके साथ ही बाबा महाकाल की नगरी को डमरू की नाद से गुंजायमान करने की एक इच्छा आज पूरी हो गई।

    यह भी पढ़ें: Ujjain News: सोमवार को शिव नगरी में बनेगा डमरू बजाने का विश्व रिकार्ड, आज होगी मेगा रिहर्सल