Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ujjain News: सोमवार को शिव नगरी में बनेगा डमरू बजाने का विश्व रिकार्ड, आज होगी मेगा रिहर्सल

    Updated: Sun, 04 Aug 2024 05:30 AM (IST)

    उज्जैन में 5 अगस्त को शक्तिपथ पर 1500 डमरू वादक विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे। महाकाल मंदिर की भस्म आरती की धुन पर डमरू झांझ और ढोल पर विशेष प्रस्तुति होगी। विश्व रिकार्ड बनने के बाद गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम प्रमाण पत्र प्रदान करेगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव के शामिल होने की भी संभावना है। भोपाल के करीब पांच सौ कलाकार रविवार सुबह उज्जैन पहुंचेंगे।

    Hero Image
    उज्जैन में शक्तिपथ पर डमरू बजाने का विश्व रिकॉर्ड बनेगा

    जेएनएन, उज्जैन। श्रावण मास के तीसरे सोमवार पर पांच अगस्त को शिव नगरी उज्जैन में शक्तिपथ पर डमरू बजाने का विश्व रिकार्ड बनेगा। इसमें करीब 1500 डमरू वादक शामिल होंगे महाकाल मंदिर में होने वाली भस्म आरती की धुन पर डमरू, झांझ व ढोल पर तैयार की विशेष धुन पर दस मिनट की प्रस्तुति होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बनेगा विश्व रिकॉर्ड

    विश्व रिकॉर्ड बनने के बाद गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम प्रमाण पत्र प्रदान करेगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव के शामिल होने की भी संभावना है। मंदिर प्रशासक मृणाल मीना ने बताया डमरू वादन की प्रस्तुति देने वालों में उज्जैन के करीब एक हजार वादक शामिल रहेंगे।

    इसके अलावा मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग भोपाल के करीब पांच सौ कलाकार रविवार सुबह उज्जैन पहुंचेंगे। महाकाल महालोक के सामने शक्तिपथ पर रविवार दोपहर मेगा रिहर्सल होगी। इसके लिए करीब 30 ब्लॉक बनाए जाएंगे।

    प्रत्येक ब्लॉक में एक मास्टर तथा 50 डमरू वादक मौजूद रहेंगे। सभी वादक दस मिनट तक प्रस्तुति देंगे, जो वादक ठीक से डमरू नहीं बजा पाएंगे उन्हें बदला जाएगा।

    सोमवार को शक्ति पथ पर होगी प्रस्तुति

    विश्व रिकार्ड की प्रस्तुति भी सोमवार को शक्ति पथ पर होगी। इसके बाद सभी झांझ, डमरू वादक शाम 4 बजे महाकालेश्वर मंदिर से निकलने वाली भगवान महाकाल की सवारी में शामिल होंगे। सवारी में अन्य डमरू वादक भी शामिल रहेंगे।