Rahul Gandhi In Ujjain: राहुल गांधी ने किए महाकाल के दर्शन, लोगों ने उनके सामने ही लगा दिए मोदी-मोदी के नारे; फिर...
भारत जोड़ो न्याय यात्रा को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंच गए हैं। उन्होंने यहां आकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। दर्शन करने के दौरान मंदिर के अंदर कुछ लोगों ने राहुल गांधी के सामने मोदी-मोदी के नारे लगा दिए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने महाकाल की दरवाजे पर जाकर भगवान को प्रणाम किया लेकिन वह गर्भगृह के अंदर जाकर जलाभिषेक नहीं कर पाए।
डिजिटल डेस्क, उज्जैन। भारत जोड़ो न्याय यात्रा को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंच गए हैं। उन्होंने यहां आकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। दर्शन करने के दौरान मंदिर के अंदर कुछ लोगों ने राहुल गांधी के सामने मोदी-मोदी के नारे लगा दिए।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने महाकाल की दरवाजे पर जाकर भगवान को प्रणाम किया, लेकिन वह गर्भगृह के अंदर जाकर जलाभिषेक नहीं कर पाए। दरअसल, हुआ कुछ यूं कि शिवरात्री होने की वजह से महाकाल के शृंगार का समय तीन बजे से शुरू हो चुका था।
शृंगार के समय राहुल को नहीं मिली गर्भगृह में एंट्री
महाकाल के शृंगार के समय किसी भी वीवीआईपी को गर्भगृह में एंट्री नहीं दी जाती है, जिसकी वजह से राहुल मंदिर में 14 मिनट कर रुके रहे। राहुल के साथ पूर्व सीएम कमलनाथ समेत अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहे।
#WATCH | "Modi-Modi" slogan raised by some people during Congress MP Rahul Gandhi's visit to the Mahakaleshwar Temple in Ujjain, Madhya Pradesh. pic.twitter.com/ErtnfPw7UR— ANI (@ANI) March 5, 2024
लोगों ने लगाए मोदी-मोदी के नारे
इसके बाद राहुल गांधी जैसे ही नंदी हॉल से रोड शो के लिए निकले कुछ लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगा दिए। इसके बाद नंदी हॉल में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने राहुल राहुल-राहुल राहुल के नारे लगाने शुरू कर दिए।
पिछले साल भी राहुल ने किए थे बाबा महाकाल के दर्शन
इससे पहले साल 2023 में विधानसभा चुनाव के दौरान भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले से होते हुए उज्जैन पहुंची थी। उस समय भी राहुल गांधी बाबा महाकाल के दरबार मे पूजा अर्चना करने पहुंचे थे। इस बार राहुल की न्याय यात्रा चंबल मुरैना से होते हुए महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंची है।
ये भी पढ़ें: Bharat Jodo Nyaya Yatra: 'राहुल जी ये लीजिए आलू इन्हें सोना बना दीजिए', जवाब में कांग्रेस नेता ने दी Flying Kiss