Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    'मेरी पत्नी के चार बॉयफ्रेंड', शख्स ने सीएम से लगाई मदद की गुहार; कहा- 'मेरठ जैसा कांड हो जाएगा'

    Updated: Sat, 29 Mar 2025 11:00 PM (IST)

    ग्वालियर में एक सख्स धरने पर बैठ गया और उसने सीएम मोहन यादव से मदद की गुहार लगाई है। शख्स का नाम अमित सेन है। शख्स का दावा कि उसकी पत्नी के तीन चार बॉयफ्रेंड हैं। शख्स ने कहा कि उसकी पत्नी के बॉयफ्रेंड ने कई बार उसे मारने की धमकी दी है। इसके बाद शख्स ने पुलिस से मदद मांगी।

    Hero Image
    शख्स ने सीएम से लगाई मदद की गुहार। (फोटो- सोशल मीडिया)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पर एक शख्स चौराहे पर धरना देने के लिए बैठ गया। शख्स ने दावा किया है कि उसकी पत्नी के 3-4 बॉयफ्रेंड हैं। धरने पर बैठे युवक का कहना है कि पत्नी के एक बॉयफ्रेंड ने उसे हत्या की धमकी भी दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके बाद उसने पुलिस से मदद मांगी। जब पुलिस ने उसकी बात नहीं सुनी तो वह परेशान होकर धरने पर बैठने का फैसला किया। शख्स फूलबाग चौराहे पर सीएम के पोस्टर के नीचे धरने पर बैठ। साथ में उसने हाथ में एक तख्ती ली है और सीएम मोहन यादव से मदद की गुहार लगाई है। शख्स का धरने पर बैठना चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

    मेरठ हत्याकांड से सहमा शख्स

    बताया जा रहा है कि ग्वालियर के एबी रोड स्थित मेहंदी वाला सैय्यद इलाके के निवासी अमित कुमार सेन उत्तर प्रदेश के मेरठ ड्रम कांड से दहशत में हैं। वह अपनी पत्नी से प्रताड़ित हैं और उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी के कई अफेयर हैं। अमित का कहना है कि उनकी पत्नी के तीन से चार बॉयफ्रेंड हैं। वर्तमान में वह अपने एक बॉयफ्रेंड के साथ रहती है।

    बेटे की हत्या का भी लगाया आरोप

    धरने पर बैठे अमित सेन ने आरोप यह भी आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर उसके बड़े बेटे हर्ष की हत्या करा दी थी। इतना ही नहीं छोटे बेटे को पत्नी अपने साथ लेकर रह रही है। अमित ने आशंका जताई है कि उसकी पत्नी उसे भी मार सकती है। मेरठ हत्याकांड के बाद अमित सहमे हुए हैं और सीएम से मदद की गुहार लगा रहे हैं। अमित का आरोप है कि उनकी पत्नी के बॉयफ्रेंड ने कई बार हत्या करने की धमकी भी दी है।

    पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई

    अमित सेना का दावा कि है कि इस संबंध में उन्होंने कई बार पुलिस से गुहार लगाई है। हालांकि, अभी तक इस पूरे मामले में कोई खास कार्रवाई नहीं की है। जब पुलिस की ओर से कोई न्याय नहीं मिला तो अमित सेन ने सीएम से गुहार लगाने के लिए धरने पर बैठने का फैसला किया।

    यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश सरकार ने बेरोजगार युवाओं को 'आकांक्षी यूथ' बताया, कांग्रेस ने की आलोचना

    यह भी पढ़ें: MP News: रायसेन की मस्जिद में नमाज के दौरान झड़प, वक्फ बिल को लेकर आपस में भिड़े लोग; चार घायल