विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: रायसेन की मस्जिद में नमाज के दौरान झड़प, वक्फ बिल को लेकर आपस में भिड़े लोग; चार घायल

Published: Fri, 28 Mar 2025 09:57 PM (IST)

मुस्लिम त्योहार कमेटी के अध्यक्ष शकील अहमद और एक युवक सैयद सावेश अली के बीच काली पट्टी बांधने को लेकर ...और पढ़ें

बेगमगंज की मकबरा मस्जिद का मामला (प्रतीकात्मक तस्वीर)
बेगमगंज की मकबरा मस्जिद का मामला (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. काली पट्टी बांधने को लेकर विवाद
  2. वक्फ विधेयक पर हुआ विवाद
  3. घटना में चार लोग घायल हुए हैं

जेएनएन, रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के बेगमगंज की मकबरा मस्जिद में अलविदा की नमाज के समय चाकूबाजी हो गई। विवाद वक्फ संशोधन विधेयक के विरोध में काली पट्टी बांधकर नमाज अदा करने को लेकर हुआ।

नमाज अदा कर रहे एक पक्ष ने मस्जिद के राजनीतिक उपयोग का विरोध किया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने चाकुओं से हमला कर दिया। इसमें चार लोग घायल हुए हैं। घटना शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे नमाज के दौरान मकबरा मस्जिद में हुई।

काली पट्टी बांधकर आया था नमाजी

उप निरीक्षक राजकुमार सिंह चौधरी ने बताया कि मुस्लिम त्योहार कमेटी के अध्यक्ष शकील अहमद और एक युवक सैयद सावेश अली के बीच काली पट्टी बांधने को लेकर विवाद हो गया। शकील अहमद ने सावेश अली से सवाल किया कि उसने पट्टी बांधने से पहले त्योहार कमेटी से अनुमति क्यों नहीं ली?

सावेश ने बताया कि उसने उलेमाओं की अपील पर पट्टी बांधी थी। यह कहासुनी जल्द ही हाथापाई में बदल गई। इसी दौरान वहां मौजूद शकील अहमद और उसके भाई लईक पठान व नवेद पठान ने चाकू-छुरी से हमला कर दिया। गौर करने वाली बात यह है कि नमाज पढ़ने मस्जिद गए शकील और लईक के पास चाकू पहले से ही थी।

हमले में सैयद नवेद अली, सैयद अहद अली, सैयद शारिक अली और सावेश अली घायल हो गए। घायलों में सैयद नवेद अली की हालत गंभीर होने पर उसे रायसेन जिला अस्पताल भेज दिया गया। शेष तीन का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों को हिरासत में ले लिया है।

देर से पढ़ी गई नमाज

  • नमाज शुरू होने से पहले चाकूबाजी से मस्जिद में भगदड़ मच गई। घायलों के खून से मस्जिद का फर्श लाल हो गया। इससे अलविदा की नमाज करीब एक घंटे बाद अदा की गई।
  • बेगमगंज के थाना प्रभारी राजीव उइके ने बताया कि सैयद सावेश अली की शिकायत पर शकील अहमद पठान, लईक पठान और नवेद पठान के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। तीनों आरोपितों को हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर की अबू हुरैरा मस्जिद को गिराने का आदेश निरस्त, कोर्ट ने कहा- कमेटी को पूरी बात कहने का मौका दिया जाए