Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bhopal: धोखाधड़ी का नया तरीका! फर्जी चेक थमाकर 18 लाख के जेवर लेकर चंपत हुई महिला; गिरवी रखकर लिया गोल्ड लोग

    By Jagran NewsEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Sat, 11 Feb 2023 04:20 PM (IST)

    पुराने शहर के सराफा चौक बाजार स्थित एक सराफा व्यापारी को महिला फर्जी चेक थमाकर 18 लाख रुपये की कीमत के सोने के जेवरात लेकर चंपत हो गई। जालसाजी महिला स ...और पढ़ें

    Hero Image
    Bhopal: धोखाधड़ी का नया तरीका! फर्जी चेक थमाकर 18 लाख के जेवर लेकर चंपत हुई महिला

    भोपाल, जेएनएन। मध्य प्रदेश के भोपाल से धोखाधड़ी का अजीबोगरीब मामला सामने आया। इस संबंध में भोपाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। दरअसल, एक महिला ने एक सराफा व्यापारी को 18 लाख रुपये का चूना लगा दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या है पूरा मामला?

    पुराने शहर के सराफा चौक बाजार स्थित एक सराफा व्यापारी को महिला फर्जी चेक थमाकर 18 लाख रुपये की कीमत के सोने के जेवरात लेकर चंपत हो गई। जालसाजी महिला सराफा व्यापारी को चूना लगाने के बाद भी नहीं रुकी। बाद में महिला ने जेवरात को गिरवी रखकर एक फायनेंस कंपनी में लोन भी लिया।

    आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है, लेकिन यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी के दो अन्य थानों में मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी महिला को तलाशने में जुटी हुई है।

    आरोपी महिला को पहचानता था शिकायतकर्ता

    कोतवाली थाना प्रभारी एलडी मिश्रा के मुताबिक, लखेरापुरा में रहने वाले अभिमन्यु कौशल की चौक बाजार में सोने-चांदी की दुकान है। उन्होंने पुलिस को आवेदन देते हुए बताया था कि 19 अक्टूबर, 2021 को उनके पास स्वाति राघव नाम की महिला आई थी। जिसे वह पहले से ही पहचानता था। महिला ने दुकान से 300 ग्राम सोने के जेवरात पसंद किए थे और अपने परिवार को दिखाने की बात कही थी।

    MP News: इंदौर के तीन गोदामों में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड की टीम पहुंची मौके पर

    शिकायतकर्ता के मुताबिक, महिला ने बाद में चेक दिया और जेवरात लेकर चली गई। जब महिला वापस नहीं लौटी तो अभिमन्यु ने चेक बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। जिसके बाद जांच में पता चला कि महिला ने जेवरात को एक फायनेंस कंपनी में गिरवी रखकर लोन लिया है। इस बात का पता चलने पर अभिमन्यु ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

    महिला के खिलाफ इन थानों में दर्ज है मामला

    थाना प्रभारी के मुताबिक, जांच के बाद आरोपित महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।। महिला के खिलाफ अशोका गार्डन और अयोध्या नगर थाने में भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। पुलिस आरोपित महिला की तलाश कर रही है।

    MP News: रायसेन जिले में सड़क हादसा, पुलिया से नीचे गिरी बस; 30 यात्री हुए घायल

    Bhopal में हेलीकॉप्टर से निकली दो भाइयों की अनोखी बारात, दादा की इच्छा पूरी करने के लिए खर्च दिए लाखों रुपये