Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP News: रायसेन जिले में सड़क हादसा, पुलिया से नीचे गिरी बस; 30 यात्री हुए घायल

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Sat, 11 Feb 2023 01:02 PM (IST)

    रायसेन में यात्रियों को लेकर भोपाल से सागर जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। बस में सवार 30 लोग घायल हो गए हैं। जिनमें चार की हालत गंभीर है। पुलिस ने कहा कि गंभीर रूप से घायल चार लोगों को भोपाल रेफर कर दिया गया है

    Hero Image
    MP News: रायसेन जिले में सड़क हादसा (फोटो प्रतिकात्मक)

    रायसेन (मप्र), एजेंसी। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक बस के पलट जाने से कम से कम 30 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा उस समय हुआ, जब बस भोपाल से सागर जा रही थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बस हादसे में 30 लोग हुए घायल

    अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर पाटी गांव में बृहस्पतिवार और शुक्रवार की रात को हुई, जब यात्रियों को लेकर भोपाल से सागर जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। बस में सवार 30 लोग घायल हो गए हैं। जिनमें चार की हालत गंभीर है।

    गंभीर रुप से घायलों को भोपाल किया गया रेफर

    पुलिस के सब-डिविजनल अधिकारी सुनील बरकड़े ने कहा कि बस एक पुलिया पुल पर थी, जब उसके चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। अधिकारी ने कहा कि हादसे में 30 यात्री घायल हो गए। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल चार लोगों को भोपाल रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य का रायसेन जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।

    यह भी पढ़ें- Odisha Road Accident: ओडिशा में हादसों से भरा शुक्रवार, दो अलग-अलग बस दुर्घटनाओं में 37 यात्री घायल

    यह भी पढ़ें- Haridwar: घुड़चढ़ी में झूम रहे थे बराती, बेकाबू स्‍कॉर्पियो ने रौंदा, एक की मौत और 31 लोग घायल

    comedy show banner
    comedy show banner