MP Weather Update: मध्य प्रदेश में सर्दी का सितम जारी, प्रदेश के 11 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंचा
झीलों के शहर मध्य प्रदेश में सर्दी का सितम शुरू हो चुका है। अचानक से पहाड़ों पर शुरू हुई बर्फबारी का असर राज्य में दिखने लगा है प्रदेश में लगातार गिर रहे तापमान से ठंड का असर बढ़ता जा रहा है।
मध्य प्रदेश, भोपाल: झीलों के शहर मध्य प्रदेश में सर्दी का सितम शुरू हो चुका है। अचानक से पहाड़ों पर शुरू हुई बर्फबारी का असर राज्य में दिखने लगा है, प्रदेश में लगातार गिर रहे तापमान से ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को मध्य प्रदेश के 11 शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम 3.8 डिग्री सेल्सियस तापमान नौगांव में रिकार्ड किया। राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है ।
11 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंचा
मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में तापमान तेजी से नीचे की तरफ लुढ़का है। भोपाल, ग्वालियर, नौगांव समेत प्रदेश के 11 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंचा गया है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को भोपाल शहर में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सोमवार के न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सोमवार को तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा था, लेकिन रविवार के अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
पश्चिमी विक्षोभ की वजह से और बढ़ेगी ठंड
प्रदेश में ताजा मौसम की जानकारी देते हुए पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में हवाओं का रुख उत्तरी बना हुआ है। इसके चलते तापमान में गिरावट हो रही रहै। हालांकि सुबह के समय ऊपर के स्तर पर पश्चिमी हवा आने से नमी के कारण मध्य स्तर के बादल भी छा जाते हैं। इस वजह से न्यूनतम तापमान में अधिक गिरावट नहीं हो रही है। उधर, एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास बना हुआ है। ट्रफ के रूप में इस मौसम प्रणाली के आगे बढ़ने पर हवा के ऊपरी भाग के चक्रवात के रूप में परिवर्तित होने की संभावना है। इसके प्रभाव से गुरुवार को उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी, वर्षा होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ने पर नववर्ष के मौके पर मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ने के आसार हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।