Ujjain: हैवानियत की हदें पार, नेत्रहीन महिला के साथ चार लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म; एक आरोपी नाबालिग
Ujjain Crime News उज्जैन के उन्हेल क्षेत्र में चार आरोपियों ने एक नेत्रहीन महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और वहां से भाग गए। हालांकि पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बताया है कि उनमें से एक नाबालिग है।

उज्जैन, ऑनलाइन डेस्क। उज्जैन के उन्हेल थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। दरअसल, यहां पर चार दरिंदों ने एक नेत्रहीन महिला को अपनी हैवानियत का शिकार बना लिया है। हालांकि, चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पड़ोसी और रिश्तेदार ने मिलकर किया कुकर्म
उन्हेल थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 45 वर्षीय नेत्रहीन महिला के साथ इसके तीन पड़ोसी और एक रिश्तेदार ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। दरअसल, तीन दिन पहले पीड़िता अपने घर से बाहर निकली थी, उसी दौरान ताक में बैठे तीन पड़ोसी और एक रिश्तेदार उसके घर में घुस गए। इसके बाद चारों ने मिलकर महिला के साथ कुकर्म किया।
चिल्लाने की आवाज सुनकर आया भतीजा
जब पीड़िता खुद को बचाने में नाकाम होने लगी, तो उसने जोर-जोर से चिल्लाने लगी। इसके बाद पीड़िता की भतीजा आया, जिसने उसे बचाने और सभी आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की। हालांकि, सभी आरोपी पीड़िता के भतीजे को धक्का देकर भाग निकले। दरअसल, महिला अपने रिश्तेदारों के साथ रहती थी।
बेटे ने वापस आकर दर्ज कराई शिकायत
इसके बाद घटना की जानकारी पीड़िता के बेटे को दी गई, जो पुणे में नौकरी करता था। इसके बाद बेटा घर लौटा और उसने पुलिस में अपनी मां के साथ हुई घटना की शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों के बारे में बताया।
फिलहाल, पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।