विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tigress in Shahdol: शहडोल में दो शावकों के साथ घूमती दिखी बाघिन, लोगों में दहशत

By Jagran NewsEdited By: Babita Kashyap
Published: Thu, 17 Nov 2022 10:00 AM (IST)

Tigress in Shahdolशहडोल में बाघिन दो शावकों के साथ घूमती नजर आ रही है जिसे देख लोगों में दहशत फैल ...और पढ़ें

शहडोल जिले के ब्यौहारी इलाके में इन दिनों एक बाघिन अपने दो शावकों के साथ नजर आ रही है।
शहडोल जिले के ब्यौहारी इलाके में इन दिनों एक बाघिन अपने दो शावकों के साथ नजर आ रही है।

शहडोल, जागरण आनलाइन डेस्‍क। Tigress in Shahdol: मध्‍य प्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी इलाके में इन दिनों एक बाघिन अपने दो शावकों के साथ नजर आ रही है। शहर के चारों ओर लगातार बाघिन देखे जाने से लोगों दहशत फैल गई है। ब्यूहारी नगर के वार्ड नंबर पांच से सटे जंगल में नाले के पास बाघिन अपने दोनों शावकों के साथ देखी गई है। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दे दी है।

सूचना के बाद वन विभाग ने बढ़ायी चौकसी

बुधवार की सुबह रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने जा रहे एक व्यक्ति ने बाघिन को देखा तो उसने दूर से ही अपने मोबाइल में बाघिन की फोटो खींच ली और उसे इंटरनेट मीडिया में शेयर कर दिया। सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने नाले के आसपास चौकसी बढ़ा दी है, लेकिन बाघिन अब भी उसी इलाके में मौजूद है। ब्यौहारी का जंगल बांधवगढ़ नेशनल पार्क से सटा हुआ है, इसलिए यहां बाघ आते-जाते रहते हैं।

कुआं गांव में तेंदुए ने किया मवेशियों का शिकार

बांधवगढ़ की सीमा से सटे बरही के गांवों में बाघ और तेंदुआ आए दिन घूमते रहते हैं और मवेशियों का शिकार कर रहे हैं। बरही के करौंदी गांव में तेंदुए ने सोमवार और मंगलवार रात दो मवेशियों का शिकार किया था। गांव के सुखलाल काछी के बाड़ी में तेंदुए ने मवेशियों का शिकार किया था।

मवेशियों की आवाज सुनकर घर के लोगों की नींद खुली तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया था। वहीं दूसरी ओर मंगलवार-बुधवार की रात कुआं गांव में तेंदुए ने एक बार फिर एक बकरी को अपना शिकार बना लिया, जिससे आसपास के गांवों में लोग दहशत में हैं। रेंजर गौरव सक्सेना ने बताया कि बांधवगढ़ से सटा इलाका होने के कारण यहां बाघों और तेंदुओं की आवाजाही रहती है।

यह भी पढ़ें -

VIDEO:राममंदिर रूपी केक पर हनुमान जी का चित्र काट आरोपों में घिरे कमलनाथ, भाजपा बोली- माफी मांगों

National Epilepsy Day 2022: मोबाइल-टीवी का ज्‍यादा इस्‍तेमाल खतरनाक, बच्‍चे और युवा हो रहे हैं मिर्गी का शिकार