विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कमल नाथ के राम मंदिर रूपी केक काटने के मामला: सामाजिक कार्यकर्ता कीर्ति सुधांशु ने सार्वजनिक रूप से मांगी माफी

By Jagran NewsEdited By: Babita Kashyap
Published: Thu, 17 Nov 2022 08:18 AM (IST)Updated: Thu, 17 Nov 2022 02:54 PM (IST)

मध्‍य प्रदेश के छिंदवाड़ा में बर्थडे से पहले राममंदिर रूपी केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमल ...और पढ़ें

कमलनाथ बर्थडे से पहले एक इवेंट के दौरान केक काटने को लेकर विवादों में घिर गए
कमलनाथ बर्थडे से पहले एक इवेंट के दौरान केक काटने को लेकर विवादों में घिर गए

छिंदवाड़ा, जागरण आनलाइन डेस्‍क। सामाजिक कार्यकर्ता और केकेएफ के निदेशक कीर्ति सुधांशु ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के केक प्रकरण को लेकर सार्वजनिक सफाई पेश की है। वीरवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान कीर्ति ने कहा कि मैं पूरे प्रकरण से आहत हूं।

यदि इस घटना से किसी को ठेस पहुंची हो तो मैं क्षमाप्रार्थी हूं, लेकिन यह कमलनाथ जी के एक शुभचिंतक के प्रति भावनाओं की अभिव्यक्ति मात्र थी। मेरे खिलाफ दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कमलनाथ ने हनुमान जी की आकृति बना केक भी नहीं काटा, लेकिन भाजपा नेताओं ने सच्चाई जाने बिना दुष्प्रचार किया। भाजपा जिलाध्यक्ष मेरे बचपन के मित्र हैं। उन्हें इस तरह मेरे नाम का गलत इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था।

पिरामिड के आकार की आकृति बनाई गई

कीर्ति ने कहा कि मैंने कमलनाथ के जन्मदिन को लेकर अपनी भावना व्यक्त की थी, जिसके लिए 25 किलो का केक तैयार किया गया था, जिसमें पिरामिड के आकार की आकृति बनाई गई थी, जो जिले में कमलनाथ की विकास यात्रा का प्रतीक है। इसके साथ ही हनुमान जी को स्टिक पर बिठाया गया। जिसे बाद में हटा लिया गया, लेकिन राजनीतिक दुर्भावना के कारण गलत प्रचारित किया गया। कमलनाथ ने 42 साल तक जनता की सेवा की है, इसी को लेकर भावनाएं व्यक्त की गईं।

जानें क्‍या है मामला 

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ बर्थडे से पहले एक इवेंट के दौरान केक काटने को लेकर विवादों में घिर गए थे भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने कमल नाथ पर राम मंदिर रूपी केक और उस पर बनी हनुमान जी की तस्वीर काटने का आरोप लगाया था भाजपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि कमलनाथ और कांग्रेस शुरू से ही राम मंदिर का विरोध करते रहे हैं।

अब वे राम मंदिर के रूप में बने केक को काटकर अपनी भावनाएं दिखा रहे हैं। बंटी साहू का कहना है कि ऐसा कर उन्होंने फिर साबित कर दिया है कि वह राम मंदिर और राम के खिलाफ हैं। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि इस कलयुग में हर जगह सिर्फ हनुमान जी ही हर जगह साक्षात रूप से विराजमान हैं। ऐसा केक काटकर उन्‍होंने हनुमान जी का अपमान किया है। उन्हें इस घटना के लिए तुरंत माफी मांगनी चाहिए।

बर्थडे से पहले हुआ कार्यक्रम का आयोजन

चार सेक्‍शन में बना था केक