Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sagar Road Accident: इंदौर से छतरपुर जा रही बस पलटी, चार की मौत; 35 घायल

    By Jagran NewsEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Sat, 18 Feb 2023 11:20 AM (IST)

    Road Accident in Sagar सागर जिले के छानबीला थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह इंदौर से छतरपुर जा रही एक बस निवार घाटी पर पलट गई जिससे चार लोगों की मौत हो गई जबकि 35 लोग घायल हो गए।

    Hero Image
    Road accident in Sagar: सागर में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत

    सागर, जागरण न्यूज नेटवर्क। Road Accident: मध्य प्रदेश के सागर जिले के छानबीला थाना क्षेत्र के निवार घाटी पर शनिवार सुबह इंदौर से छतरपुर जा रही बस पलट गई। इससे चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को शाहगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। यहां से कुछ यात्रियों को गंभीर चोट आने पर उन्हें सागर रेफर कर दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौके पर पहुंची पुलिस

    दुर्घटना की सूचना मिलते ही शाहगढ़ और छानबीला की पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।  

    यह भी पढ़ें: MP Doctor's Strike: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा के बाद माने डॉक्टर, प्रदेशव्यापी हड़ताल की स्थगित

    गहरी नींद में सो रहे थे यात्री

    बताया जाता है कि गोल्डन ट्रैवल्स की बस एमपी 16 पी 1286 इंदौर से छतरपुर जा रही थी, तभी सुबह करीब पौने छह बजे निवार के घाट पर मुड़ते समय वह पलट गई, जिससे चीख पुकार मच गई। हादसे के वक्त बस में सवार यात्री गहरी नींद में सो रहे थे।

    सूचना देने के बाद सबसे पहले 108 एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। एम्बुलेंस स्टाफ ने पुलिस के सहयोग से बस में फंसे घायल यात्रियों को निकालने का काम शुरू किया। करीब आधे घंटे तक की कड़ी मशक्कत के बाद अधिकांश घायल यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया। 

    एंबुलेंस से घायलों को भेजा गया अस्पताल

    कुछ यात्री ही बस में ही फंसे थे, जिन्हे निकालने के लिए बंडा से हाइड्रा और जेसीबी बुलवाए गए। बस के हिस्सों को काट कर घायलों को बाहर निकाला गया। उनको अस्पताल पहुंचाने के लिए दलपतपुर से एक, शाहगढ़ से तीन और बंडा से एक एम्बुलेंस को मौके पर भेजा गया।

    हादसे में मरने वालों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई थी। मृतकों में एक महिला, दो युवक और एक अधेड़ शामिल हैं। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: Project Cheetah: दक्षिण अफ्रीका से ग्वालियर पहुंचे 12 चीते, हेलीकाप्टर से थोड़ी देर में पहुंचेंगे कूनो पार्क