Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP Doctor's Strike: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा के बाद माने डॉक्टर, प्रदेशव्यापी हड़ताल की स्थगित

    By Jagran NewsEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Fri, 17 Feb 2023 01:00 PM (IST)

    MP Doctors Strike मध्य प्रदेश में डॉक्टरों की जारी प्रदेशव्यापी हड़ताल खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल को स्थगित कर दिया है। मध्य प्रदेश चिकित्सक महासंघ के बैनर तले यह हड़ताल किया जा रहा था।

    Hero Image
    मध्य प्रदेश में डॉक्टरों की प्रदेशव्यापी हड़ताल स्थगित

    भोपाल, जागरण न्यूज नेटवर्क। मध्य प्रदेश में डॉक्टरों की प्रदेश व्यापी हड़ताल स्थगित हो गई है। यह हड़ताल मध्य प्रदेश चिकित्सक महासंघ के बैनर तले स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के डॉक्टरों द्वारा की जा रही थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा के बाद सुबह करीब साढ़े 11 बजे डॉक्टरों ने हड़ताल स्थगित की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चिकित्सा शिक्षा मंत्री के साथ बैठक

    इससे पहले, सुबह डॉक्टरों ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के साथ भी बैठक की थी। इस बैठक में मंत्री ने महासंघ की मांगों को लेकर हाईपावर कमेटी बनाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यह कमेटी समय सीमा में विचार कर रिपोर्ट देगी।

    यह भी पढ़ें: Rudraksh Mahotsav MP: कुबेरेश्‍वर धाम में शुरू हुआ 7 दिवसीय रुद्राक्ष महोत्सव, श्रद्धालुओं की लगी भारी भीड़

    मरीजों पर दिखा हड़ताल का असर

    डॉक्टरों की प्रदेशव्यापी हड़ताल का असर मरीजों पर देखने को मिला। शासकीय अस्पतालों में सन्नाटा पसरा हुआ नजर आया। ओपीडी सुबह 9 बजे शुरू होती है, लेकिन डॉक्टरों के चैंबर खाली नजर आए। जेपी अस्पताल में आयुष और प्रशिक्षु डॉक्टरों ने काम संभाला, तो हमीदिया अस्पताल में 75सीनियर रेजिटेंड डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई।

    हमीदिया अस्पताल पहुंचे संभागायुक्त

    भोपाल के संभागायुक्त माल सिंह और कलेक्टर अविनाश लवानिया सुबह करीब 11 बजे हमीदिया अस्पताल पहुंचे और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जनरल वार्ड में भर्ती मरीजों से उनका हालचाल जाना।

    इन डॉक्टरों की ली जा रही मदद

    बता दें, डॉक्टरों की प्रदेशव्यापी हड़ताल को देखते हुए जूनियर डॉक्टर, सेवारत पीजी डॉक्टर और बंध पत्र के तहत अस्पतालों में पदस्थ डॉक्टरों को ड्यूटी पर लगाया गया है। यहां तक कि जरूरत पड़ने पर निजी अस्पतालों के डॉक्टरों की भी मदद ली जा रही है।

    यह भी पढ़ें: Indore News: इंदौर के गुरुद्वारे में एक महिला ने पढ़ी नमाज? सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो