हिमालय से निकलने वाली 16 व मैदानी की 26 नदियों को जोड़ा जाएगा, तैयार हो चुका है प्रारूप: प्रहलाद पटेल
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए पानी के पुख्ता इंतजाम की तीन बड़ी योजनाएं बनाई हैं। पहली हर घर जल पहुंचाना दूसरी अमृत सरोवर व तीसरी नदी जोड़ो परियोजना। तीनों योजनाओं पर काम चल रहा है।

रायसेन, जेएनएन। केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि हिमालय से निकलने वाली 16 और मैदानी 26 नदियों को जोड़ने का प्रारूप तैयार हो चुका है। इसमें से पांच का उल्लेख बजट में किया गया है। मध्य प्रदेश व उत्तर के बीच केन-बेतवा नदी जोड़ने की परियोजना इस दिशा में पहला कदम है।
तीन बड़ी योजनाएं पर चल रहा है काम
पटेल ने यह बात शनिवार रात मीडिया से चर्चा के दौरान कही। वह यहां एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उन्होंने बताया कि दुनिया की 18 प्रतिशत आबादी भारत में रहती है, लेकिन मात्र चार प्रतिशत जल हमारे पास है।
हर व्यक्ति को जागरूक होने की जरूरत: पटेल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए पानी के पुख्ता इंतजाम की तीन बड़ी योजनाएं बनाई हैं। पहली हर घर जल पहुंचाना, दूसरी अमृत सरोवर व तीसरी नदी जोड़ो परियोजना। तीनों योजनाओं पर काम चल रहा है। मोदी सरकार की पहली प्राथमिकता है कि प्रत्येक नागरिक को पीने का स्वच्छ जल मुहैया हो और इसी दिशा में हर घर नल से जल पहुंचाने का कार्य जल जीवन मिशन के तहत किया जा रहा है।
जल संचयन के स्थाई स्त्रोत के रूप में अमृत सरोवर देश के प्रत्येक जिले में 75-75 बनाए जा रहे हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक साठ प्रतिशत तालाबों का निर्माण पूरा हो गया है। अभी तुर्किये में भूकंप के कारण वहां 26 देशों से जहाजों से पानी पहुंचाना पड़ा है। इसलिए, देश में पानी संचयन के लिए हर व्यक्ति को जागरूक होना जरूरी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।