Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उज्जैन में परमधाम आश्रम के साधु की सरेराह बेरहमी से पिटाई, महिला सहित दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज

    By Jagran NewsEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Sun, 18 Jun 2023 10:59 AM (IST)

    महाकाल थाना अंतर्गत कहारवाड़ी में परमधाम आश्रम में रहने वाले एक साधु की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल साधु को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    Hero Image
    उज्जैन में परमधाम आश्रम के साधु की सरेराह बेरहमी से पिटाई, महिला सहित दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज

    उज्जैन, नई दुनिया/जागरण डेस्क। महाकाल थाना अंतर्गत कहारवाड़ी में परमधाम आश्रम में रहने वाले एक साधु की बेरहमी से पिटाई कर दी। यात्री गृह संचालित करने वाली महिला और उसके बेटे व भांजे ने मिलकर साधु के साथ मारपीट की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीनों आरोपियों ने साधु को घसीटकर यात्री गृह में बंद कर दिया और उसकी पाइप से पिटाई कर दी। इस दौरान साधु की मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल साधु को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपियों पर केस दर्ज कर दिया गया है।

    क्या है पूरा मामला?

    महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि 17 जून की सुबह स्वामी बोधानंद पूजा पाठ के लिए फूल ले जा रहे थे। वह परमधाम आश्रम में पूजा-पाठ करते हैं। आश्रम के सामने ही यात्रीगृह संचालित करने वाली महिला ममता,पति कोमल खराड़ी उसके पुत्र अंकित खराड़ी, ममता के बहन का बेटा गौरव ने अचानक साधु को पीटना शुरू कर दिया।

    पहले तो साधु को आश्रम के बाहर पीटा फिर उसे खींचते हुए अपने यात्री गृह ले गए। वहां चैनल बंद कर साधु के साथ मारपीट की। साधु की आवाज सुन आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। महाकाल थाने से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और स्वामी बोधानंद को बचाया।

    पुरानी रंजिश के चलते की मारपीट

    घायल साधु ने पुलिस को बताया कि आरोपियों के साथ उसकी पुरानी रंजिश है। इस वजह से उस पर हमला किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर दिया है।

    साधु ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम, एसपी सचिन शर्मा, निगम आयुक्त रोशन सिंह को भी जनसुनवाई में शिकायत कर चुके है। साधु ने बताया कि महिला से आसपास के लोग भी काफी परेशान रहते है। महिला साधु को जाति सूचक शब्द कहती रहती है। साथ ही झूठे केस में फंसाने की धमकी भी देती रहती है।

    comedy show banner
    comedy show banner