Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Madhya Pradesh: देव पुरी इलाके में डंपर और यात्री बस के बीच टक्कर, 3 लोगों की हुई मौत; 7 लोग घायल

    By Jagran NewsEdited By: Versha Singh
    Updated: Sat, 17 Jun 2023 12:05 PM (IST)

    देव पुरी बाबा इलाके में एक डंपर और एक यात्री बस के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई औ करीब 7 लोग घायल हुए हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

    Hero Image
    देव पुरी इलाके में डंपर और यात्री बस के बीच टक्कर

    मुरैना (मध्य प्रदेश), एजेंसी। देव पुरी बाबा इलाके में एक डंपर और एक यात्री बस के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग घायल हुए हैं।

    एएनआई से बात करते हुए मुरैना के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शैलेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि ग्वालियर से दिल्ली के रास्ते में एक डंपर और एक यात्री बस की टक्कर हो ग। 3 लोगों की मौत हो गई और 7 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि हम इस घटना की आगे जांच कर रहे हैं।

    अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

    मुरैना एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि ग्वालियर से दिल्ली के रास्ते में एक डंपर और यात्री बस में टक्कर हो गई। 3 लोगों की मौत हो गई और करीब 7 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

    इससे पहले 31 मई को मध्य प्रदेश के हरदा जिले में एक कार के पेड़ से टकराने के बाद आग लगने से एक महिला समेत 4 लोगों की मौत हो गई थी।

    पुलिस के मुताबिक, घटना जिले के तिमरी थाना क्षेत्र के पोखरनी गांव की है। कार में चार लोग सवार थे और सभी की मौके पर ही मौत हो गई।

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने शवों को बरामद कर जिले के टिमरनी स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र भिजवाया।