Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IAS नियाज खान ने लिखी 'द ग्रेट ब्राह्मण' किताब, कहा- 'भारतीय संस्कृति की रक्षा ब्राह्मणों के हाथ में'

    By Jagran NewsEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Tue, 14 Feb 2023 10:52 AM (IST)

    मध्य प्रदेश के आइएएस अधिकारी नियाज खान एक पुस्तक लिख रहे हैं जिसका शीर्षक है द ग्रेट ब्राह्मण। ये किताब अगले महीने यानी मार्च में पब्लिश की जाएगी। इस किताब में नियाज ने ब्राह्मणों को लेकर कई धारणाएं दी है।

    Hero Image
    IAS नियाज खान ने लिखी 'द ग्रेट ब्राम्हण' किताब, कहा- 'भारतीय संस्कृति की रक्षा ब्राम्हणों के हाथ में'

    भोपाल, जागरण डेस्क। मध्य प्रदेश के आइएएस अधिकारी नियाज खान एक पुस्तक लिख रहे हैं, जिसका शीर्षक है 'द ग्रेट ब्राह्मण'। ये किताब अगले महीने यानी मार्च में पब्लिश की जाएगी।

    इस किताब में नियाज ने ब्राह्मणों को लेकर कई बातें कही है। उनकी इस किताब में ब्राम्हण के दिमाग को काफी तेज और सुपर ब्रेन बताया गया है। यही नहींं, उन्होंने सलाह देते हुए अपनी किताब में बताया है कि अगर ब्राह्मण को हर फील्ड में नेतृत्व दिया जाए या सलाहकार बनाया जाए तो देश कई मायनों में बदल सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चाणक्य से काफी प्रेरित हैं नियाज खान

    नियाज खान ने जागरण के सहयोगी प्रकाशन नईदुनिया से बातचीत की। इसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने चाणक्य के बारे में बहुत कुछ पढ़ा है और यही कारण है कि वह उनसे बहुत ज्यादा प्रेरित रहे हैं। उन्होंने बताया कि चाणक्य का बुद्धिमत्ता का स्तर बहुत ज्यादा था। नियाज ने न केवल चाणक्य, बल्कि सुदामा के बारे में भी पढ़ा है और यही कारण है कि वे ब्राह्मणों को श्रेष्ठ बताते है।

    Bageshwar Dham: पूर्व सीएम कमलनाथ हाजिरी लगाने पहुंचे बागेश्वर धाम, बालाजी के दरबार में की पूजा अर्चना

    ब्राह्मणों पर किताब लिखने का कहां से आया विचार

    नियाज खान ने बताया कि उन्हें किताब लिखने का विचार चाणक्य और सुदामा को पढ़ने के बाद आया। उन्होंने ठान लिया था कि वे ब्राह्मणों पर कोई न कोई किताब जरूर लिखेंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हजारों वर्षों में देश ने कई बदलाव होते देखें, लेकिन ब्राह्मणों की अपनी संस्कृति और सत्ता में कोई भी परिवर्तन देखने को नहीं मिला।

    'भारतीय संस्कृति की रक्षा केवल ब्राह्मणों के हाथ में'

    ब्राह्मणों की प्रशंसा करते हुए नियाज ने कहा कि तीन हजार वर्ष बाद भी उनके वेदों में विकास होते रहे और महत्व भी कम नहीं हुआ। संस्कृतियां काफी तेजी से बदल रही है और केवल ब्राह्मण हैं, जो भारतीय संस्कृति की रक्षा कर सकते हैं। नियाज ने बताया कि उनकी इस किताब में केवल ब्राह्मणों के पूजा-पाठ ही नहीं, बल्कि उनका इतिहास में क्या अहम भूमिका रही ये भी रहेगा।

    MP News: शिवराज सरकार फिर लेगी तीन हजार करोड़ रुपये का नया कर्ज, जानें अब तक कितनी बार लिया उधार

    चर्चा में रहे है नियाज खान

    बता दें कि नियाज खान तब चर्चा में आए थे, जब उन्होंने कहा था कि मुसलमानों की हत्या दिखाने के लिए भी एक कश्मीर फाइल्स की तरह एक फिल्म बननी चाहिए। उनके इस बयान के बाद से वे काफी सुर्खियों में आ गए थे। उनपर कई नेताओं द्वारा कार्रवाई करने की मांग की गई। बता दें कि नियाज इससे पहले सात उपन्यास लिख चुके हैं। उनकी 'द ग्रेट ब्राह्मण' किताब एक फिक्शन है।

    हिमालय से निकलने वाली 16 व मैदानी की 26 नदियों को जोड़ा जाएगा, तैयार हो चुका है प्रारूप: प्रहलाद पटेल