विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: राजधानी में हर साल मुफ्त का पानी पी रहे ढाई लाख लोग, निगम पर 50 करोड़ का बोझ

By Jagran NewsEdited By: Mohammed Ammar
Published: Sat, 15 Oct 2022 01:09 PM (IST)

MP News भोपाल के करीब ढाई लाख लोग हर साल मुफ्त का पानी पी रहे हैं। पानी का बोझ नगर निगम पर ही पड़ रहा है। नगर निगम पर हर साल 50 करोड़ का बोझ बढ़ रहा है।

MP News: भोपाल नगर निगम को हर साल 50 करोड़ की चपत लग रही है।
MP News: भोपाल नगर निगम को हर साल 50 करोड़ की चपत लग रही है।

भोपाल, जागरण ऑनलाइन डेस्क। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लोग उधार का पानी मस्त होकर पी रहे हैं। जबकि निगम कर्जें में डूब रहा है। नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार भोपाल में हर साल करीब ढाई लाख लोग उधार का पानी पी जा रहे हैं, लेकिन उनके द्वारा पानी का बिल नहीं दिया जा रहा है। इस वजह से नगर निगम को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। अब नगर निगम बिल वसूली की योजना बना रहा है।

हर रोज चार लाख लोगों के घरों में पहुंचता है पानी

भोपाल नगर निगम प्रतिदिन भोपाल के करीब चार लाख लोगों के घर पानी पहुंचाता है। नगर निगम के अनुसार इनमें से केवल दो लाख लोग ही पानी का बिल चुकाते हैं। जबकि ऐसे करीब ढाई लाख लोग हैं, जो पानी पीने के बाद पैसा नहीं देते हैं। इसके चलते नगर निगम को बीते 4 सालों में 50 करोड़ का नुकसान हो चुका है।

पानी अतिआवश्यक श्रेणी में आने के कारण नगर निगम की ओर से बिल जमा नहीं करने वालों के कनेक्शन भी नहीं काटे जाते, इसी का फायदा उठाकर लोग पानी का बिल जमा नहीं करते। नगर निगम अब पानी के खर्चों में कटौती करने का मन बना रहा है। इसके लिए जल शोधन केंद्र और पंप हाउस में बिजली की खपत कम करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

210 रूपये महीना बिल, फिर भी नहीं देते लोग

नगर निगम ने पानी का बिल सामान्य परिवार वालों के लिए 210 रूपये रखा है। वहीं गरीबी रेखा से नीचे वालों के लिए केवल 60 रूपये शुल्क निर्धारित किया गया है। बावजूद इसके लोगों द्वारा पानी का बिल जमा नहीं कराया जा रहा है। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार हर साल 20 से 25 करोड़ जल प्रभार की वसूली होती है। किराया कम आने से पूरी वसूली नहीं हो पाती, जिससे निगम हर साल घाटे में जा रहा है।

यह भी पढ़ें-

Flight Ticket: जेब में हो मोटी रकम तो ही जाएं ''फ्लाइट'' से दिवाली पर घर, दिल्ली-मुंबई का किराया 24 हजार

MP News: मेडिकल छात्रों ने पहले की रैगिंग की शिकायत, जांच हुई तो कर दिया इनकार, 5 सीनियर्स सस्पेंड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।