विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Flight Ticket: जेब में हो मोटी रकम तो ही जाएं ''फ्लाइट'' से दिवाली पर घर, दिल्ली-मुंबई का किराया 24 हजार

By Jagran NewsEdited By: Mohammed Ammar
Published: Sat, 15 Oct 2022 10:43 AM (IST)

Flight Ticket Price जबलपुर से दिल्ली जाने का किराया 15 हजार तो मुंबई जाने का किराया 24 हजार है। कई लोगों को घर जाने के लिए टिकट नहीं मिल रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि दिल्ली का किराया भी 20 पार कर 24 के आसपास पहुंच जाएगा।

Flight Ticket Price: मुंबई, दिल्ली का फ्लाइट का किराया कई गुना बढ़ गया है।
Flight Ticket Price: मुंबई, दिल्ली का फ्लाइट का किराया कई गुना बढ़ गया है।

भोपाल, जागरण ऑनलाइन डेस्क। दिवाली पर अगर आप फ्लाइट से घर जाने के बारे में सोच रहे हैं तो अपने बजट पर भी एक बार नजर डाल लें। क्योंकि एयरलाइंस ने अपने किरायों पर भारी बढ़ोत्तरी कर दी है। कई रूट का किराया तो 145 फीसद तक बढ़ गया है। दिवाली अपनों के साथ मनाने की चाह में लोग अन्य शहरों से अपने घर जा रहे हैं, लेकिन दिक्कत यह है कि बस, ट्रेन में सीटें फुल हैं और फ्लाइट का किराया आसमान छू रहा है।

15 हजार में पहुंच रहे दिल्ली

मध्यप्रदेश के जबलपुर से मुंबई जाना महंगा हो गया है। बता दें कि जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट से वर्तमान समय में 7 शहरों के लिए एयर कनेक्टिविटी है। वहीं कुछ शहरों के लिए विमान सेवा अस्थायी रूप से बंद है। उम्मीद जताई जा रही है कि किराया अभी और बढ़ सकता है जो कि मुंबई के किराए के आसपास पहुंच सकता है।

केवल स्पाइसजेट विमान ही अपनी सेवाएं दे रहा है। ऐसे में किराया भी बढ़ गया है। 18 अक्टूबर की फ्लाइट में जबलपुर से मुंबई जाने के लिए 24 हजार तक का किराया लोग दे रहे हैं। वहीं दिल्ली के लिए किराया 15 हजार रूपए पहुंच गया है। आम दिनों में मुंबई, दिल्ली का किराया 5 से 7 हजार के बीच रहता है।

आम दिनों में महज 5 से 7 हजार किराया

जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट से कुछ शहरों के लिए विमान सेवा अस्थाई रूप से बंद की गई हुई है। इंडिगो ने भी 29 अक्टूबर तक अपनी सेवाएं बंद की हुई हैं। इस वजह से स्पाइसजेट एयरलाइंस की काफी मांग बनी हुई है।

एलायंस एयर के स्टेशन मैनेजर सनी ने बताया कि 20 अक्टूबर से किराया 15 हजार के आसपास पहुंच गया है। वहीं अन्य दिनों में यह किराया 7 हजार से भी कम रहता है। उन्होंने बताया कि दिवाली से पहले जाने और दिवाली से बाद वापस आने की बुकिंग की सबसे ज्यादा डिमांड है।

यह भी पढ़ें-

MP: महाराष्ट्र को पछाड़कर अब एमपी बनेगा सबसे ज्यादा टाइगर रिजर्व वाला राज्य, वन्य प्राणी बोर्ड ने दी मंजूरी

MP Assembly Election 2023: भाजपा-कांग्रेस के सामने छोटे दलों से वोटों का बिखराव रोकने की चुनौती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।