विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jabalpur: आई लव यू बाबू... अब हम स्‍वर्ग में मिलेंगे, शिल्‍पा के सोशल अकांउट से आरोपित डाल रहा है संदेश

By Jagran NewsEdited By: Babita Kashyap
Published: Sat, 12 Nov 2022 02:57 PM (IST)

जबलपुर में के मेखला रिसॉर्ट में युवती की हत्‍या का आरोपित इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय है और लगातार वीडियो और ...और पढ़ें

आरोपित मृतक युवती शिल्पा झरिया के सोशल अकाउंट से लगातार वीडियो और मैसेज पोस्ट कर रहा है।
आरोपित मृतक युवती शिल्पा झरिया के सोशल अकाउंट से लगातार वीडियो और मैसेज पोस्ट कर रहा है।

जबलपुर, जागरण आनलाइन डेस्‍क। तिलवारा के मेखला रिसॉर्ट में एक युवती की हत्या का आरोपित अभिजीत पाटीदार अभी भी पुलिस की पहुंच से बाहर है। वह लोगों के बीच इंटरनेट मीडिया में सक्रिय है। आरोपित मृतक युवती शिल्पा झरिया के सोशल अकाउंट से लगातार वीडियो और मैसेज पोस्ट कर रहा है। ऐसा लग रहा है कि आरोपित को युवती का पासवर्ड पता था और वो खुद ही उसका अकाउंट को चला रहा था।

हत्या के कबूलनामे का वीडियो भी जारी

शिल्पा की मौत और उसके बाद हत्या के कबूलनामे का वीडियो भी इस पर जारी किया गया। इसके अलावा उसने आई लव यू बाबू, अब हम स्वर्ग में मिलेंगे... जैसे मैसेज भी पोस्‍ट किए हुए हैं। इसी तरह सोशल अकाउंट पर पुरानी तस्वीरें भी शेयर की हैं। हालांकि पोस्ट को कुछ समय बाद डिलीट भी कर रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि आरोपित इंटरनेट संचालन के लिए सार्वजनिक वाई-फाई का इस्तेमाल बहुत ही चतुराई से कर रहा है, ताकि पुलिस या जांच एजेंसियां उसे सर्वर के जरिए पकड़ न लें।

गौरतलब है कि शुक्रवार को इस हत्याकांड से संबंधित दो वीडियो भी सामने आए थे। एक वीडियो आरोपित हाथ से रजाई उठाकर खून से लथपथ लड़की को दिखाता नजर आ रहा है। तो दूसरे वीडियो में आरोपित युवक घटना की वजह बताते हुए इसमें अपने एक बिजनेस पार्टनर के शामिल होने का जिक्र कर रहा है। आरोपित का कहना है कि मृतका शिल्पा झरिया बार-बार मेरे साथी से पैसे की मांग कर रही थी। मैंने उनके कहने पर यह हत्या की है।

होटल का कमरा बुक करने आये थे दोनों

8 नवंबर को लड़की का शव होटल के कमरा नंबर पांच में मिला था, जिसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। होटल का कमरा बुक करते समय युवक और युवती दोनों आये थे। उस वक्त युवती ने होटल में राखी मिश्रा नाम बताते हुए एक आईडी दी थी और युवक ने अभिजीत पाटीदार के नाम से दस्तावेज दिए थे। शव की शिनाख्‍त 21 वर्षीय शिल्पा के रूप में हुई थी। घटना वाले दिन शुक्रवार को एक वीडियो सामने आया था जिसमें आरोपित गुस्से में बेवफाई न करने की बात कह रहा है.. वह गाली देते हुए गला घोंटकर लाश भी दिखा रहा है।

महंगी कार का शौकीन

आरोपित अभिजीत पाटीदार को महंगी कारों का शौक है। आरोपित ने लग्जरी कार के साथ फोटो भी इंटरनेट मीडिया पर अपलोड की है। वहीं दूसरी फोटो में शिल्पा झरिया भी दूसरी कार के साथ नजर आ रही हैं। गले में वह सोने की चेन और हाथ में महंगी घड़ी पहनता है। अपनी मर्सिडीज कार में भी वह लाखों रुपये नकदी रखता है।

यह भी पढ़ें -

MP News: बुरहानपुर में दरगाह के पास झाड़ी में मिली किशोरी की हाथ-पैर बंधी लाश, नाक भी कटी हुई थी

Rajasthan: भीलवाड़ा में वृद्ध महिला की गला घोंटकर हत्‍या, गहने गायब; बिखरा पड़ा था सामान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।