मांग को लेकर तीन दिन की हड़ताल पर गए उपनल कर्मचारी

नियमितीकरण की एक सूत्रीय मांग को लेकर विभिन्न विभागों में कार्यरत उपनल कर्मचारी आज से तीन दिन की हड़ताल पर चले गए हैं। परेड मैदान में कर्मचारी धरने पर बैठे हैं।

By sunil negiEdited By: Publish:Mon, 27 Jun 2016 12:32 PM (IST) Updated:Mon, 27 Jun 2016 12:36 PM (IST)
मांग को लेकर तीन दिन की हड़ताल पर गए उपनल कर्मचारी

देहरादून, [जेएनएन]: नियमितीकरण की एक सूत्रीय मांग को लेकर विभिन्न विभागों में कार्यरत उपनल कर्मचारी आज से तीन दिन की हड़ताल पर चले गए हैं। परेड मैदान में कर्मचारी धरने पर बैठे हैं। उपनल कर्मचारी महासंघ ने चेतावनी दी है कि अगर तीन दिन के भीतर सरकार ने नियमितीकरण का आदेश जारी नहीं किया तो बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भावेश जगूड़ी ने बताया कि लंबे समय से उपनल कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की जा रही है। कई बार मुख्यमंत्री और शासन स्तर पर वार्ता भी हुई, लेकिन कार्रवाई आश्वासन से आगे नहीं बढ़ी।

पढ़ें:-देहरादून में मांगों को लेकर शिक्षा मित्रों ने किया प्रदर्शन

उपनल कर्मियों के पदों पर सीधी भर्ती से स्थायी नियुक्ति की जा रही है और उपनल कर्मचारियों को बेरोजगार किया जा रहा है। इससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। उपनल कर्मचारियों के साथ सरकार का सौतेला रवैया बर्दाश्त नहीं होगा। अगर सरकार अब भी नहीं चेती तो आंदोलन तेज करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

पढ़ें:-टिहरी बांध प्रभावितों ने डीएम कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

पढ़ें:-छात्र संगठनों ने डीएवी पीजी कॉलेज में की तालाबंदी

chat bot
आपका साथी