गणपति बप्पा मोरया से गूंज उठी द्रोणनगरी, ढोल-नगाडो के साथ किया मूर्ति का विसर्जन

अनंत चतुर्दशी पर गणपति बप्पा मोरया के जयघोषों से द्रोणनगरी की सड़के गूंज उठी। विभिन्न गणेश उत्सव समितियों ने शोभायात्रा निकालकर बप्पा की मूर्ति का विसर्जन किया।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Thu, 12 Sep 2019 08:00 PM (IST) Updated:Thu, 12 Sep 2019 09:20 PM (IST)
गणपति बप्पा मोरया से गूंज उठी द्रोणनगरी, ढोल-नगाडो के साथ किया मूर्ति का विसर्जन
गणपति बप्पा मोरया से गूंज उठी द्रोणनगरी, ढोल-नगाडो के साथ किया मूर्ति का विसर्जन

देहरादून, जेएनएन। गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति होरया........, देवा हो गणेशा देवा........ के जयघोषों से द्रोणनगरी की सड़के गूंज उठी। मौका गणेश उत्सव के समापन यानि गणपति विसर्जन का था। जिसमें दून के विभिन्न गणेश उत्सव समितियों ने शोभायात्रा निकालकर बप्पा का विसर्जन किया। इस मौके पर बप्पा की मूर्ति के आगे भक्तों ने झूमकर नृत्य किया।

गणेश उत्सव मंडल धामावाला की ओर से महाराष्ट्र से आए 40 सदस्य बैंड ने महाराष्ट्रीयन धुनो पर शोभायात्रा में शानदार प्रस्तुति दी। शोभायात्रा धामावाला से शुरू होकर राजारोड, पीपल मंडी चौक, पंचायती मंदिर चौक से होते हुए रेंजर्स ग्राउंड में जाकर समाप्त हुई। जैन सभा की ओर से निकाली गई अनंत चतुर्दशी रथ यात्रा रास्ते न मिलने पर समिति ने भाईचारे दिखाते हुए कुछ समय रुककर ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दिया। शाम 6 बजे भक्तों ने ऋषिकेश त्रिवेणी घाट पर गणपति की मूर्ति का विसर्जन किया। समिति के उपाध्यक्ष संतोष माने ने बताया कि हर बार की तरह इस बार का गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। समिति की ओर से अगले गणेश उत्सव को ओर भी खास मनाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान सर्राफा मंडल अध्यक्ष सुनील मैसोन, सचिव अमित वर्मा, रामचंद्र किरदत, अशोक फाकडे, जसवंत पाटिल, संदीप सूर्यवंशी, अनिल गिड्डे, अमोल पोल, दीपक उपस्थित रहे। 

सुबह सत्यनारायण का पाठ, शाम को निकाली शोभायात्रा

सनातन धर्म मंदिर प्रेमनगर में गणेश उत्सव के समापन दिवस पर मंदिर में सुबह सत्यनारायण का पाठ किया गया। शाम को मंदिर प्रांगण में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। जो प्रेमनगर मंदिर परिसर से आरंभ होकर तमसा नदी में समाप्त हुई। जहां गणपति विसर्जन धूमधाम से किया गया। इस दौरान प्रधान सुभाष माकिन, करन ओबराय, चेतन रवि भाटिया, जतिन तलवाड, अवतार, गुलशन माकिन उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: पित्रों के प्रति श्रद्धा का पर्व श्राद्ध इस दिन से शुरू, जाने सभी तिथियां

फिटकरी से बनी मूर्ति का किया विसर्जन 

टपकेश्वर मंदिर में अबीर गुलाल लगाकर किया गणपति विसर्जन-प्राचीन सिद्धेश्वर शिव मंदिर इंदिरा नगर से श्रद्धालुओं ने ढोल नगाड़ो के साथ शोभायात्रा निकालकर टपकेश्वर मंदिर गढ़ी कैंट में गणपति विसर्जन किया। मंदिर समिति ने फिटकरी से बनी मूर्ति का विसर्जन कर जल प्रदूषण पर रोक लगाने का संदेश दिया। शोभायात्रा में मंदिर के संरक्षक सर्ववीर वोहरा, प्रसन्न लाल कण्डवाल, प्रधान पवन चोपड़ा, मंत्री एपी सिंह और वेद प्रकाश शर्मा उपस्थित रहे।  

 यह भी पढ़ें: चंद्रग्रहण के सूतक काल में 12 घंटे बंद रहे चारधाम समेत मंदिरों के कपाट

chat bot
आपका साथी