48 कार्मिक होंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्टता व सुशासन पुरस्कार से सम्मानित

सुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को इस साल से मुख्यमंत्री उत्कृष्टता और सुशासन पुरस्कार दिया जाएगा।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Mon, 24 Dec 2018 08:25 PM (IST) Updated:Mon, 24 Dec 2018 08:31 PM (IST)
48 कार्मिक होंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्टता व सुशासन पुरस्कार से सम्मानित
48 कार्मिक होंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्टता व सुशासन पुरस्कार से सम्मानित

देहरादून, जेएनएन। प्रदेश में इस साल से सुशासन दिवस पर 'मुख्यमंत्री उत्कृष्टता व सुशासन पुरस्कार' देने का फैैसला लिया है। इस साल उत्कृष्टता और सुशासन के लिए 48 कार्मिकों को पुरस्कृत किया जाएगा। इनका चयन मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित चयन समिति की संस्तुति के आधार पर किया गया।

आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की जंयती को पूरे देश में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। राज्य में सुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को इस साल से मुख्यमंत्री उत्कृष्टता और सुशासन पुरस्कार दिया जाएगा। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित चयन समिति की संस्तुति के आधार पर सामूहिक श्रेणी और व्यक्तिगत श्रेणी के आधार पर इनका चयन किया गया है। इन चयनित कार्मिकों को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चयनित सभी कार्मिकों को शुभकामनाएं दी और अपील की कि सभी पूरे मनोयोग और निष्ठा से प्रदेश की जनता के हित में कार्य करें। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छे शासन से ही देश एवं प्रदेश में नागरिकों को हर क्षेत्र में बेहतर सेवायें प्रदान की जा सकती है। प्रत्येक स्तर के कार्मिक जब पूरे मनोयोग और ईमानदारी से कार्य करते हैं तभी प्रदेश में वास्तविक रूप से हर व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंच सकेगी। 

अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) राधा रतूडी ने बताया कि उत्तराखंड में सकारात्मक वातावरण विकसित करने और प्रत्येक नागरिक को बेहतर सेवायें मुहैया कराने के उददेश्य से मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश में पहली बार इस पुरस्कार के लिये कार्मिकों के चयन का फैसला लिया गया है। 

इन्हें किया जाएगा पुरस्कृत 

प्रदेश में सुशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, प्रभागीय वन अधिकारी, नगर आयुक्त, अधिशासी अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, डॉक्टर, पेयजल-बिजली, लोनिवि, सिंचाई विभाग के इंजीनियर, पुलिस प्रशासन, एसडीआरएफ, पर्यावरण मित्र समेत अन्य शामिल हैं, जिन्हें व्यक्तिगत श्रेणी में पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। 

टीम भावना से कार्य करने के लिये चार पुरस्कार सामूहिक श्रेणी में दिए जाने का फैसला लिया गया है। उत्तराखंड इनवेस्टर समिट 2018, अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस, केदारनाथ पुनर्निर्माण और कोसी पुनर्जीवन संबंधी कार्यों के लिये भी पुरस्कृत करने का फैसला लिया गया है। 

यह भी पढ़ें: यहां लुप्त होने से बचाई गर्इ धान की सैकड़ों पारंपरिक किस्में, जानिए कैसे

यह भी पढ़ें: पहाड़ी दालों का जवाब नहीं, स्वादिष्ट होने के साथ ही औषधीय गुणों से भरपूर

यह भी पढ़ें: अफसरी छोड़ बंजर खेतों को किया हरा-भरा, 82 साल की उम्र में खुद को बताया नौजवान  

chat bot
आपका साथी