Amroha Bawankhedi Massacre : नरसंहार के बाद तत्‍कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने भी किया था गांव का दौरा, फूट-फूटकर रोई थी शबनम

अमरोहा के हसनपुर के बावनखेड़ी नरसंहार के बाद तत्‍कालीन मुख्‍यमंत्री मायावती ने भी गांव का दौरा क‍िया था। इस दौरान उनके सामने कात‍िल शबनम फूट-फूटकर रोई थी। वारदात के बाद कई पुलिस कर्मियों को न‍िलंब‍ित कर द‍िया गया था।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 19 Feb 2021 06:47 AM (IST) Updated:Fri, 19 Feb 2021 06:47 AM (IST)
Amroha Bawankhedi Massacre : नरसंहार के बाद तत्‍कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने भी किया था गांव का दौरा, फूट-फूटकर रोई थी शबनम
कांस्टेबल विजयपाल व ताहिर रजा को निलंबित करने की जानकारी दी थी।

मुरादाबाद, जेएनएन। अमरोहा के हसनपुर के बावनखेड़ी नरसंहार ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया था। हसनपुर कोतवाली के गांव बावनखेड़ी में एक परिवार के सात लोगों की गला रेतकर हत्या की खबर सुनकर सूबे की तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने बावनखेड़ी का दौरा किया था। उन्होंने घटना स्थल का मौका मुआयना करने के साथ, शबनम को ढांढस बधाते हुए पुलिस प्रशासन से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली थी। इसके अलावा लोगों के आक्रोश को शांत करने के लिए सभा को संबोधित कर अफसरों द्वारा हसनपुर के प्रभारी निरीक्षक बाबूराम सागर, हल्का दारोगा करन सिंह व बीट के कांस्टेबल विजयपाल व ताहिर रजा को निलंबित करने की जानकारी दी थी।

सीएम मुआवजे की भी घोषणा कर रही थी लेकिन, इसी बीच अधिकारियों ने उनके कान में बता दिया था कि घटना में शबनम का हाथ होने की बात सामने आ रही है। अधिकारियों की बात सुनकर मायावती ने जांच के बाद पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की बात कही थी। उधर घर पर मुख्यमंत्री मायावती को देखकर शबनम ने उनके सामने खूब रोते हुए आंसू भी बहाए थे। मुख्यमंत्री ने दहशत जदां लोगों का साहस बढ़ाते हुए बताया था कि अधिकारियों द्वारा बावनखेड़ी में अस्थायी पुलिस चैकी बना दी गई है। उन्होंने अफसरों को पूरे मामले की सही जांच करने के आदेश दिए थे।

यह भी पढ़ें 

Amroha Bawankhedi Massacre : क्राइम सीन देख जांच अधिकारी ने पहचान लिया था कातिल, पहले ही सवाल पर उलझ गई थी शबनम

Amroha Bawankhedi Massacre : बच्‍चे के कत्ल का हवाला देकर सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई थी शबनम की दया याचिका

Amroha Bawankhedi Massacre : बारिश और आंसुओं के सैलाब से खून से सने हाथ को धोना चाहती थी शबनम

Amroha Bawankhedi Massacre : फांसी से बेखबर कात‍िल शबनम, जेल में सिखा रही सिलाई और कढ़ाई

Amroha Bawankhedi Massacre : रामपुर जेल अधीक्षक के पत्र से हलचल, शबनम के डेथ वारंट के लिए कोर्ट को लिखा

Amroha Bawankhedi Massacre : शबनम के चाचा और चाची बोले, माफ नहीं सात खून, अब मिलेगा इंसाफ

Amroha Bawankhedi Massacre : 11 साल दो महीने तक मुरादाबाद जेल की महिला बैरक में रही शबनम

chat bot
आपका साथी