सूचना एक शक्ति है, इससे न्याय पाने में होती आसानी

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : जन सूचना अधिकार अधिनियम के लागू होने से भ्रष्टाचार पर अंकुश लग

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Sep 2018 11:25 PM (IST) Updated:Fri, 28 Sep 2018 11:25 PM (IST)
सूचना एक शक्ति है, इससे न्याय पाने में होती आसानी
सूचना एक शक्ति है, इससे न्याय पाने में होती आसानी

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : जन सूचना अधिकार अधिनियम के लागू होने से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। इससे सरकारी कार्यो में जवाबदेही व पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है। इससे लोगों को शासन प्रशासन के कार्यो में विश्वास बढ़ा है। सूचना का अधिकार अधिनियम संविधान की आत्मा है। इसमें पारदर्शिता होने के साथ-साथ निजता के उल्लघंन को रोकने की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने कहा कि सूचना एक शक्ति है इससे न्याय पाने मे आसानी होती है।

यह जानकारी राज्य सूचना आयुक्त अर¨वद कुमार बिष्ट ने कलेक्ट्रेट स्थित अब्दुल कलाम सभागार में दी। उन्होंने कहा कि जन सूचना अधिकार अधिनियम लागू होने से बड़ी संख्या में लोगों की समस्याओं का समाधान हुआ है। आज जनपद में लगभग 100 से अधिक जन सूचना अधिकारियों/प्रथम अपीलीय अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। इस प्रशिक्षण का इनको बहुत सकारात्मक लाभ हुआ है। लोगों को सूचना की प्रभावी तथा त्वरित जानकारी दिये जाने के लिए जन सूचना अधिकारियों को यह प्रशिक्षण दिया जाना अत्यन्त आवश्यक था। प्रशिक्षण का मूल उद्देश्य जन सूचना अधिकार अधिनियम की कठिनाइयों को आसानी से दूर करना है। राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि जन सूचना अधिकार की अपीलों का तेजी से निस्तारण किया जाए। कहा कि जो विभाग सूचना देने में जानबूझ कर विलंब करते हैं तो उसमें कार्रवाई करने की व्यवस्था है। सीडीओ आरके ¨सह, स्टेट रिसोर्स पर्सन डा. विपिन, अपरजिलाधिकारी विनय प्रकाश श्रीवास्तव, अपर जिला सूचना अधिकारी रूपेश कुमार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी