राहुल गांधी के सांसद बैकडोर से कर रहे काला धन सफेद : श्रीकांत शर्मा

प्रधानमंत्री पर आरोप लगाने वाले कांग्रेस उपाध्‍यक्ष खुद बेनकाब हो गए हैं। उनकी पार्टी कांग्रेस 40 फीसद धन लेकर बैकडोर से काला धन सफेद कर रहे हैं। वह भला क्या संसद में बहस करेंगे।

By Ashish MishraEdited By: Publish:Fri, 16 Dec 2016 01:10 PM (IST) Updated:Fri, 16 Dec 2016 03:15 PM (IST)
राहुल गांधी के सांसद बैकडोर से कर रहे काला धन सफेद : श्रीकांत शर्मा

गोरखपुर (जेएनएन)। परिवर्तन रैली में भाग लेने के लिए बस्ती पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने नोटबंदी को लेकर केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोल रहे कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पर आरोप लगाने वाले कांग्रेस उपाध्यक्ष खुद बेनकाब हो गए हैं। उनकी पार्टी कांग्रेस 40 फीसद धन लेकर बैकडोर से काला धन सफेद कर रहे हैं। वह भला क्या संसद में बहस करेंगे।

पढ़ें- नोटबंदी के बाद आगरा परिक्षेत्र के 25000 लोगों को आयकर नोटिस

सच देश के सामने न आए, इसलिए गतिरोध कायम कर संसद सत्र बाधित किए हुए हैं। रही बात सपा, बसपा और जद यू की तो इनके बड़े नेताओं ने मनी एक्सचेंज दफ्तर घर में ही बना रखा है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शुक्रवार को परिवर्तन रैली में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार को बस्ती पहुंचे। वह यहां संवाददाताओं से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के बारे में हाईकोर्ट की टिप्पणी ध्यान देने योग्य हैं।

पढ़ें- अब शरई अदालत में महिला मुफ्ती, सुनेंगी मुकदमा, करेंगी फैसला !

कोर्ट ने कहा है जो सरकार जनता को स्वास्थ्य सुविधा न दे सके उसे हटाकर राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए। शर्मा ने कहा कि यूपी की सपा सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने में अक्षम रही है। प्रदेश में सड़क, बिजली और पानी के लिए हर रोज जनता सड़क पर उतर रही हो। कानून व्यवस्था की स्थिति किसी से छिपी नहीं है।

पढ़ें- टिकट बंटवारे पर समाजवादी पार्टी में शह-मात के संकेत

chat bot
आपका साथी