UP Crime : शादी का रिश्ता टूटा तो लड़के ने खोया आपा, लड़की के भाई का चाकू से काट दिया गुप्तांग
UP Crime News in Hindi बता दें कि 25 अप्रैल को कोपागंज क्षेत्र के देवकली विशुनपुर गांव में हुई इस घटना में पकड़े गए आरोपितों की स्वीकारोक्ति से इस करतूत का पता चला। रविवार को आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्रि ने पत्रकारों को जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जागरण संवाददाता, मऊ : लड़की के पहनावे से नाराज होकर उसे तमाचा मारा तो पहले से तय शादी स्वजन ने तोड़ दी। लड़की ने फोन उठाना बंद कर दिया। इससे बौखलाए घोसी कोतवाली के खानपुर बुजुर्ग निवासी भरत यादव ने परिवार को सबक सिखाने की मंशा से लड़की के भाई का गुप्तांग ही काट दिया।
25 अप्रैल को कोपागंज क्षेत्र के देवकली विशुनपुर गांव में हुई इस घटना में पकड़े गए आरोपितों की स्वीकारोक्ति से इस करतूत का पता चला। रविवार को आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्रि ने पत्रकारों को जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि भरत गत 25 अप्रैल को अपने गांव के ही अंकित यादव के साथ देवकली विशुनपुर पहुंचा और लड़की के भाई को कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बहाने अकेले में ले जाकर दोनों ने उसे पशुओं को लगने वाला इंजेक्शन लगा दिया और उसका मुंह दबा कर गुप्तांग काट दिया। घायल किशोर की हालत अब भी गंभीर है। उसका उपचार केजीएमयू लखनऊ में चल रहा है।