भ्रष्टाचार की शिकायत पर विफरे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व स्थानीय सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा है कि देश में मोदी और प्रदेश में योगी सरकार गरीबों की आशाओं के अनुरूप कार्य कर रही है। छत विहीन गरीब परिवारों को आवास, चिकित्सा के लिए प्रति परिवार पांच लाख तक मुफ्त इलाज। शौचालय, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल आदि योजनाएं गरीबों के उत्थान को चलाई जा रही हैं। 2019 में सरकार बनने पर कोई गरीब ऐसा नहीं रहेगा जिसका अपना घर न हो। डा. पांडेय सैयदराजा के सुंडेहरा व भतीजा गांव में आयोजित जन चौपाल में बोल रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 08:34 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 11:06 PM (IST)
भ्रष्टाचार की शिकायत पर विफरे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
भ्रष्टाचार की शिकायत पर विफरे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, चंदौली : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व स्थानीय सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा है कि देश में मोदी और प्रदेश में योगी सरकार गरीबों की आशाओं के अनुरूप कार्य कर रही है। छत विहीन गरीब परिवारों को आवास, चिकित्सा के लिए प्रति परिवार पांच लाख तक मुफ्त इलाज। शौचालय, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल आदि योजनाएं गरीबों के उत्थान को चलाई जा रही हैं। 2019 में सरकार बनने पर कोई गरीब ऐसा नहीं रहेगा जिसका अपना घर न हो। डा. पांडेय सैयदराजा के सुंडेहरा व भतीजा गांव में आयोजित जन चौपाल में बोल रहे थे।

ग्रामीणों ने शौचालय में दो हजार रुपये लेने की शिकायत की तो प्रदेश अध्यक्ष बिफर पड़े। ग्राम विकास अधिकारी से तीन दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा। बोले, भ्रष्टाचार किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा। शौचालय के लिए जो पात्र हैं उन्हें शौचालय का पूरा पैसा मिलना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को भी चेताया कि भ्रष्टाचार पर लगाम लगाएं। कहा हर गरीब को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा का पूर्णतया लाभ मिलेगा। आश्वस्त किया मोदीजी का सपना है सबका साथ सबका विकास। मुफ्त इलाज योजना को लागू हुए 40 दिन हुए और इसका लाभ चार लाख लोगों को मिल चुका है। अब कोई भी गरीब परिवार इलाज के बिना नहीं रहेगा। हाथ उठाकर वादा करवाया की आप सभी जिसको चाहते हैं, उपस्थित जनता मोदी-मोदी के नारे लगाने लगी। उन्होंने स्वीकृत आवास के पात्रों को चाभी सौंपी, दो दिव्यांग शुभम व आशुतोष को बुलाकर खंड विकास अधिकारी विजय कुमार ¨सह को निर्देश दिया तत्काल ट्राई साइकिल उपलब्ध कराएं। विधायक सुशील ¨सह ने भाजपा सरकार की प्रशंसा की। विश्वास दिलाया हर गरीब को आवास, क्षेत्र और देश का विकास होगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा ने आए सभी लोगों का स्वागत किया। चौपाल में चेयरमैन पीडीडीयू नगर संतोष खरवार, चंदौली अध्यक्ष रवींद्र गोंड, सैयदराजा अध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल, राणा प्रताप ¨सह, जितेंद्र पांडेय, उदय प्रताप ¨सह, राजेश ¨सह, अभिमन्यु ¨सह, महेंद्र ¨सह, गुड्डू गुप्ता, गोपाल ¨सह, अरुण मौर्य सहित कई विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। अध्यक्षता दिनेश तिवारी, संचालन अनिल ¨सह ने किया।

chat bot
आपका साथी