राम वनगमन पथ में गंगा-यमुना पर बनेंगे दो नए पुल Prayagraj News

कौशांबी के महेवा घाट और चित्रकूट के राजापुर को जोडऩे के लिए यमुना पर टू-लेन पुल भी मंजूर हो गया है। यहां पहले से टू-लेन पुल है जिसके बगल में ही यह नया ब्रिज बनेगा।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 13 Mar 2020 09:29 AM (IST) Updated:Fri, 13 Mar 2020 09:29 AM (IST)
राम वनगमन पथ में गंगा-यमुना पर बनेंगे दो नए पुल Prayagraj News
राम वनगमन पथ में गंगा-यमुना पर बनेंगे दो नए पुल Prayagraj News

प्रयागराज,जेएनएन। भगवान राम की नगरी अयोध्या और उनके वनवास के केंद्र चित्रकूट के बीच राम वनगमन पथ के निर्माण में अब और तेजी आएगी। प्रतापगढ़ से प्रयागराज फोरलेन का कार्य अंतिम दौर में है। इसके साथ श्रृंगवेरपुर धाम में गंगा पर फोरलेन तथा महेवा से राजापुर के लिए टू-लेन पुल मंजूर हो गया है। इस पुल से अयोध्या से चित्रकूट तक पर्यटकों को आवागमन में सहूलियत होगी।

कई वर्ष पुरानी योजना ने पकडी रफतार

रामायण के अनुसार जब भगवान राम को वनवास हुआ तो वे अयोध्या से प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर धाम होते हुए चित्रकूट पहुंचे थे। भगवान जिस रास्ते से वन गए थे, उसे हाईवे के रूप में तब्दील कर राम वनगमन पथ नाम दिया गया है। कई वर्ष पुरानी योजना पर अब तेजी दिख रही है। कौशांबी जिले के चायल के विधायक संजय गुप्त ने बताया कि इसके तहत श्रृंगवेरपुर धाम से चायल विधानसभा क्षेत्र के कुरई गांव तक गंगा पर फोरलेन पुल मंजूर हो गया है। कुरई गांव से होते हुए यह सड़क कोखराज जाएगी। कोखराज-भरवारी-मंझनपुर-ओसा-महेवा अब तक स्टेट हाईवे था जिसे हाल ही में राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया गया है। कौशांबी के महेवा घाट और चित्रकूट के राजापुर को जोडऩे के लिए यमुना पर टू-लेन पुल भी मंजूर हो गया है। यहां पहले से टू-लेन पुल है जिसके बगल में ही यह नया ब्रिज बनेगा।

विधायक बोले, पुल के लिए जल्‍द ही बजट जारी होगा

कौशांबी जनपद के चायल विधायक संजय गुप्त राम वनगमन पथ के निर्माण का कार्य अब गति पकडऩे लगा है। काफी प्रयास के बाद श्रृंगवेरपुर धाम में गंगा पर तथा महेवा में पुल को मंजूरी मिली है। जल्द ही बजट भी जारी हो जाएगा, जिसके बाद काम भी शुरू हो जाएगा।

70 किमी कम होगी दूरी

राम वन गमन पथ बनने से अयोध्या और चित्रकूट के बीच कम से कम लगभग 70 किमी की दूरी कम हो जाएगी। अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ से आने वाले वाहनों को प्रयागराज शहर में प्रवेश नहीं करना पड़ेगा। दूरी कम और जाम नहीं होने से वाहनों से आवागमन पर डेढ़ से दो घंटे का समय भी बचेगा। यह पथ छह  जिलों अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, कौशांबी और चित्रकूट को जोड़ेगा। पथ बनने पर राम वनगमन पथ पर सस्ती सरकारी टूरिस्ट बस चलाने की भी योजना है।

chat bot
आपका साथी