MWC 2018 में नोकिया 6 2018 हुआ लॉन्च, जानें इवेंट की अन्य डिटेल्स

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में नोकिया ने लॉन्च किया नोकिया 6 2018, 7 प्लस, जानें क्या है खास

By Sakshi PandyaEdited By: Publish:Sun, 25 Feb 2018 08:56 PM (IST) Updated:Mon, 26 Feb 2018 02:47 PM (IST)
MWC 2018 में नोकिया 6 2018 हुआ लॉन्च, जानें इवेंट की अन्य डिटेल्स
MWC 2018 में नोकिया 6 2018 हुआ लॉन्च, जानें इवेंट की अन्य डिटेल्स

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2018 में एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 6 2018 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। नोकिया 6 ड्यूल साईट, ZEISS ऑप्टिक्स, एंड्रॉयड ओरियो, गूगल असिस्टेंट सपोर्ट और फेस रिकॉग्निशन फीचर के साथ आता है। आइए जानते हैं अन्य डिटेल्स के बारे में: 

नोकिया 6 डिटेल्स:
फोन में 5.5 इंच के 2.5D डिस्प्ले के साथ डैमेज रेसिस्टेंट कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। नोकिया 6 की बॉडी पर भी खासा ध्यान दिया गया है। नोकिया 6 में स्नैपड्रगन 630 के साथ 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन अप्रैल में उपलब्ध होगा। इस फोन का एक और वैरिएंट है जो 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आता है। फोन का यह वैरिएंट बाद में उपलब्ध होगा।

कैमरा की बात करें तो नोकिया स्मार्टफोन Bothie कैमरा और नोकिया OZO ऑडियो फीचर्स के साथ रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसमें 16MP का रियर और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3000 mAh की बैटरी दी गई है। फोर ब्लैक, कॉपर, वाइट, आइरन, ब्लू, गोल्ड कलर में उपलब्ध होगा। फोन भारतीय कीमत के अनुसार लगभग 18000 रुपये में उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें:

MWC 2018 में स्मार्टफोन लॉन्च के अलावा भी बहुत कुछ होगा खास, जानिए

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में 5G तकनीक पर हो सकता है फोकस, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

MWC 2018: गैजेट्स के महाकुंभ की हर जानकारी, इन स्मार्टफोन्स पर रहेगी दुनिया की नजर

MWC 2018: पिछली गलती सुधारेगा इंटेल, इस तकनीक से देगा विरोधियों को जवाब

MWC 2018: गूगल ला सकता है ऐसी तकनीक, जो आपने अभी तक फिल्मों में ही देखी है

chat bot
आपका साथी