Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rajasthan News: राहुल गांधी को ज्ञापन देने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, कई घायल

    By Jagran NewsEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Tue, 06 Dec 2022 07:04 PM (IST)

    राजस्थान के कोटा में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के पहुंचने पर भाजपा के कार्यकर्ता पूर्व विधायक हीरालाल नागर के नेतृत्व में किसान कर्ज माफी ...और पढ़ें

    Hero Image
    कोटा में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज

    कोटा, जागरण संवाददाता। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी मंगलवार को राजस्थान के कोटा पहुंचे। भाजपा के कार्यकर्ता पूर्व विधायक हीरालाल नागर के नेतृत्व में किसान कर्ज माफी को लेकर राहुल को ज्ञापन देने जा रहे थे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हे नहीं जाने दिया। इस पर पुलिसकर्मियों और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लाठीचार्ज में 10 से ज्यादा कार्यकर्ता घायल

    नागर ने कहा लाठीचार्ज में दस से ज्यादा कार्यकर्ता घायल हुए हैं। इनमें से दो को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं कुछ पुलिसकर्मियों को भी चोट लगी है।

    यह भी पढ़ें: भाजपा और वसुंधरा के गढ़ में राहुल की पदयात्रा से कांग्रेस नेताओं को काफी उम्मीद, BJP ने गहलोत सरकार को घेरा

    धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता

    दरअसल, भाजपा कार्यकर्ता कोटा के मोरुकला जा रहे थे। पुलिसकर्मियों ने उन्हे वहां जाने से रोका तो भाजपा कार्यकर्ता राहुल को ज्ञापन देने पर अड़ गए और इस बात को लेकर पुलिसकर्मियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में धक्का मुक्की हुई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने लाठीचार्ज कर भाजपा कार्यकर्ताओं को खदेड़ा। बाद में भाजपा कार्यकर्ता आंवा चौराहे पर धरने पर बैठ गए।

    सांगोद के पुलिस थाना अधिकारी राजेश सोनी ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं को रोका तो धक्का-मुक्की हुई है। अब भाजपा कार्यकर्ता धरने पर बैठे हैं। अधिकारी उनसे बात कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की एक झलक देखने के लिए BJP कार्यालय की छत पर चढ़े लोग, दिया 'Flying Kiss'