पूर्व सांसद बराड़ फिर हुए बागी, अ‍मरिंदर पर साधे निशाने

पंजाब के वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद जगमीत सिंह बरार एक बार फिर पार्टी से बागी हो गए हैं। उनके निशाने पर कैप्‍टन अमरिंदर सिंह हैं। वह जिस प्रकार प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ में ट्विट कर रहे हैं उससे उनकी कांग्रेस से विदाई तय मानी जा रही है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2016 03:31 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2016 05:48 PM (IST)
पूर्व सांसद बराड़ फिर हुए बागी, अ‍मरिंदर पर साधे  निशाने

चंडीगढ़, [हरिश्चंद्र]। फरीदकोट से पूर्व सांसद व वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगमीत बराड़ ने एक बार फिर कांग्रेस से बागी हो गए हैं। वह एक के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह पर ट्विट के तीर चला रहे हैं। अपन ट्विट में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के तारीफों के पुल बांध रहे हैं। इससे साफ लग रहा है कि उन्होंने कांग्रेस से अपनी विदाई का रास्ता तैयार कर लिया है। इससे पहले भी उनको कांग्रेस से निलंबित किया गया था और पिछले साल अगस्त में इसे खत्म किया गया था।

पढ़ें : महिला ने शारीरिक संबंध बनाने से मना किया तो उसके बेटे को मार डाला

उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह के खडूर साहिब उपचुनाव के बॉयकाट के फैसले का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि वह नामांकन वापसी के बाद एक रहस्य से पर्दा उठाएंगे। बराड़ के तेवर से स्पष्ट है कि वह कांग्रेस से बाहर आने की तैयारी में हैं,लेकिन उनका रुख किस पार्टी की ओर होगा इसका ठीक अुलमान लगाना कठिन हो रहा है।

पढ़ें : जगमीत बराड़ का कांग्रेस से निलंबन रद

पिछले दो सप्ताह में उनके ट्विट से स्पष्ट नहीं हैं कि वह भाजपा में जा रहे हैं या आप में। अलबत्ता प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ और आप व मोदी के हक में उनके ट्विट से साफ है कि वह खुद पार्टी छोड़ने की बजाय पार्टी नेतृत्व के हाथों एक बार फिर निलंबित होने की जमीन तैयार कर चुके हैं। इससे पहले उनको अगस्त 2014 में कांग्रेस से निलंबित किया गया था। इसके एक साल बाद अगस्त 2015 में उनका निलंबन समाप्त कर दिया गया था।

पढ़ें : कार की टक्कर से 20 फीट हवा में उड़ा बाइक सवार, स्कूल के अंदर गिरा

पिछले दिनों माघी मेले के अवसर पर उन्होंने आम आदमी पार्टी की सियासी कांफ्रेंस की तारीफ की थी। इसमें 'आप' संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शामिल हुए थे। अब तीन दिन पहले उन्होंने ट्विट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के कसीदे पढ़े थे।

एक ट्विट में उन्होंने बादल का हालचाल जानने के लिए पीजीआइ जाने के लिए मोदी की तारीफ की थी तो दूसरे में उन्होंने लिखा था, '' मैं भी बादल का सबसे बुरा आलोचक हो सकता हूं, मगर यह आदमी बेहद मजबूत है। नरेंद्र मोदी उन्हें पीजीआइ में मिले। बढ़िया संकेत, व्यक्तित्व को बढ़ाया। उनसे सीखना चाहिए।''

---------

गुरमीत बराड़ के कुछ ट्विट

- ''अमरिंदर सिंह ने चुनाव से पीछे हटकर हाईकमान, पार्टी और लोगों के साथ धोखा किया। यह तो श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी मामले में अकाली दल को समर्थन है।''

- '' सोनिया गांधी ने कांग्रेस प्रत्याशी को मंजूरी दी और हम मैदान से भाग गए। धोखा, विश्वासघात, अमरिंदर ने फिर पीठ में छुरा घोंपा।''

- ''बीती रात मुङो कांग्रेस अध्यक्ष की कांग्रेस प्रत्याशी को मंजूरी के लिए मेल मिली। सुबह अमरिंदर भाग गया। पार्टी को बड़ा घाटा।''

- ''हमने अपनी कब्र खुद खोदी, किसी को दोष नहीं दे सकते। ये पब्लिक है, सब जानती है। नामांकन वापसी के बाद मैं एक और रहस्य से पर्दा हटाऊंगा।''

- ''खडूर साहिब जेहड़े कैंदे सी मरांगे नाल तेरे, छड के मैदान भज्ज गए। राष्ट्रवादी पंजाबियों के साथ धोखा।''

-''भागने, बहिष्कार के पीछे तर्क। गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी और बहबल कलां। वाह, बाकी कारण जनता जाने।''

- लिखते हुए मेरा दिल खून के आंसू रो रहा है, हमने बादल और अकालियों के समक्ष किया आत्मसमर्पण। हमने छोड़ दिया। मैं और कांग्रेस कार्यकर्ता 35 साल लड़ते रहे। बुरा लगा।''

- ''सामंती लोग कहते हैं कि मुङो निलंबित किया जाना चाहिए। मैं कहता हूं कि यह जीवन के अकेलेपन में ऐसा अचानक होता है जब हमारे मत का परीक्षण होता है। दृढ़ निष्ठा।''

- आदरणीय पत्रकारों, मैं इसका रहस्य जानना चाहता हूं क्योंकि जिज्ञासा बुद्धि का विशेष गुण है।-जगमीत बराड़''

chat bot
आपका साथी