प्रह्लाद जोशी बोले- भाजपा वाले महात्‍मा गांधी के असली भक्त, ये लोग नकली गांधी के अनुयायी

बजट सत्र के दौरान आज संसद महात्‍मा गांधी को लेकर काफी हंगामा हुआ। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने लोकसभा में कहा कि हम भाजपा के लोग असली भक्त फॉलोअर्स हैं।

By Tilak RajEdited By: Publish:Tue, 04 Feb 2020 03:51 PM (IST) Updated:Tue, 04 Feb 2020 03:51 PM (IST)
प्रह्लाद जोशी बोले- भाजपा वाले महात्‍मा गांधी के असली भक्त, ये लोग नकली गांधी के अनुयायी
प्रह्लाद जोशी बोले- भाजपा वाले महात्‍मा गांधी के असली भक्त, ये लोग नकली गांधी के अनुयायी

नई दिल्‍ली, एएनआइ। बजट सत्र के दौरान आज संसद महात्‍मा गांधी को लेकर काफी हंगामा हुआ। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने लोकसभा में कहा कि हम भाजपा के लोग असली भक्त फॉलोअर्स हैं। ये लोग नकली गांधी जैसे सोनिया गांधी और राहुल गांधी के फॉलोअर्स हैं। संसद में आज ये बवाल कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की ओर से भाजपा की तुलना रावण की संतान से किए जाने के बाद शुरू हुआ।

कांग्रेस ने सोमवार को ही अपने इरादे साफ कर दिए थे कि वे संसद में अनंत कुमार हेगड़े के बयान पर भाजपा को घेरने की कोशिश करेंगे। ऐसे में लोकसभा में शून्यकाल शुरू होते ही अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि देशभर में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन हो रहा है, कहीं पर भी कुछ विवाद नहीं हुआ है। इसके बाद अधीर रंजन चौधरी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग महात्मा गांधी को गाली दे रहे हैं। राम के पुजारी का अपमान कर रहे हैं। इस दौरान उन्‍होंने भाजपा नेताओं की तुलना रावण की संतान से कर दी।

बयान पर अड़े हैं हेगड़े

इधर, सड़क से संसद तक हंगामा होते देख, अनंत कुमार हेगड़े ने अपने बयान पर सफाई दी। हेगड़े ने कहा कि मैंने सिर्फ स्‍वतंत्रता संग्राम को लेकर बयान दिया। महात्मा गांधी या पंडित नेहरू के खिलाफ कुछ नहीं बोला था। मीडिया में आ रही रिपोर्ट झूठी हैं। साथ ही हेगड़े ने बयान को वापस लेने से इनकार किया और कहा कि इसपर बिना बात विवाद हो रहा। हालांकि, ऐसी खबरें भी सुनने को मिल रही हैं कि हेगड़े के बयान पर भाजपा खफा है और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की जा सकती है। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हेगड़े के कथित विवादित बयान से भाजपा खुश नजर नहीं आ रही, वहीं कांग्रेस को बैठे बिठाए एक मौका मिल गया है।

यह भी पढ़ें- महात्मा गांधी पर बयान को लेकर हेगड़े बोले- राष्ट्रपिता के खिलाफ कुछ नहीं कहा, झूठी हैं मीडिया रिपोर्ट्स

chat bot
आपका साथी