ट्यूमर के तेजी से बढ़ने की वजह पता चली

कैंसर बीमारी के दौरान अक्‍सर ट्यूमर के विकास में तेजी से हालत बिगड़ने की वजहों का पता लगाया गया है।

By Monika minalEdited By: Publish:Sat, 28 May 2016 04:26 PM (IST) Updated:Sat, 28 May 2016 04:31 PM (IST)
ट्यूमर के तेजी से बढ़ने की वजह पता चली

न्यूयार्क प्रेट्र। कैंसर पीडि़तों में कई बार ट्यूमर के विकास की रफ्तार सामान्य से काफी तेज हो जाती है। इसके कारण पीडि़त की हालत तेजी से बिगड़ने लगती है। अमेरिकी शोधकर्ताओं ने इसकी वजहों की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। इससे कैंसर से निपटने के लिए ज्यादा असरदार दवा तैयार करना संभव हो सकेगा।

अब ट्यूमर को नियंत्रित करेगा नया उपकरण

शोधकर्ताओं ने जीन में होने वाले म्युटेशन का अध्ययन किया जो पोओटीआइ प्रोटीन से जुड़ा होता है। यह प्रोटीन क्रोमोसोम के चारों तरफ एक ऐसा सुरक्षा घेरा बनाती है जिससे हानिकारक म्युटेशन से डीएनए सुरक्षित रहता है। यह प्रोटीन इतना महत्वपूर्ण है कि इसके अभाव में सेल्स नष्ट हो जाते हैं।

ट्यूमर से निपटेगा जेनेटिकली मॉडीफाइड वायरस

शोधकर्ताओं ने बताया कि कैंसर पीडि़तों में म्यूटेशन के चलते पीओटीआइ प्रोटीन के प्रभावित होने की बात सामने आई। इस परिस्थिति में ट्यूमर में तेजी से वृद्धि होती है।

chat bot
आपका साथी